RPSC का रिकॉर्ड वर्ष: 47 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षाएं, 10 हजार से ज्यादा चयन अनुशंसाएं; चेयरमैन उत्कल रंजन साहू ने गिनाईं बड़ी उपलब्धियां

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिन आयोग की उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा साझा किया। उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष में भर्ती प्रक्रिया, परीक्षा सुरक्षा, पारदर्शिता और तकनीकी नवाचारों के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए, जिससे लाखों युवाओं को समयबद्ध अवसर मिले।

Jun 18, 2026 - 23:10
Jun 18, 2026 - 23:11
 0
RPSC का रिकॉर्ड वर्ष: 47 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षाएं, 10 हजार से ज्यादा चयन अनुशंसाएं; चेयरमैन उत्कल रंजन साहू ने गिनाईं बड़ी उपलब्धियां

अनन्य सोच। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू का कार्यकाल 19 जून को पूर्ण होने जा रहा है। इस अवसर पर आयोग मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए सुधारों, नवाचारों और उपलब्धियों की जानकारी दी। प्रेस वार्ता में आयोग के सदस्य, सचिव एवं मुख्य परीक्षा नियंत्रक भी मौजूद रहे।

साहू ने बताया कि 12 जून 2025 से अब तक आयोग ने 14,536 पदों पर भर्ती के लिए 16 बड़े Recruitment Advertisement जारी किए। वहीं 1 जनवरी 2024 से अब तक कुल 61 भर्ती विज्ञापन प्रकाशित किए जा चुके हैं। इस दौरान 47 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के लिए 187 से ज्यादा परीक्षाओं का सफल आयोजन किया गया।

उन्होंने कहा कि Right Time Policy के तहत सभी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित Exam Calendar के अनुसार आयोजित की गईं। आयोग ने पिछले ढाई वर्षों में 16,218 सफल अभ्यर्थियों की चयन अनुशंषा विभिन्न विभागों को भेजी, जिनमें से 10,220 चयन अनुशंसाएं केवल पिछले एक वर्ष में की गईं।

परीक्षा सुरक्षा में बड़ा बदलाव

RPSC ने प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए 7-Layer Security System और Numeric Lock System लागू किया। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की Real-Time Videography एवं Time Stamp Monitoring की व्यवस्था की गई, जिससे परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता और Zero Leakage के साथ संपन्न हुईं।

CBRT परीक्षा की वापसी

जनवरी 2026 से आयोग ने Computer Based Recruitment Test (CBRT) को दोबारा शुरू किया। आयुष विभाग के व्याख्याता और सहायक विद्युत निरीक्षक जैसी परीक्षाएं इस प्रणाली से सफलतापूर्वक आयोजित की गईं।

Green Energy और Infrastructure पर फोकस

आयोग भवन में 250 KW Solar Plant स्थापित किया गया है। साथ ही 807 लाख रुपए की लागत से नए इंटरव्यू बोर्ड कक्ष, परीक्षा नियंत्रक ब्लॉक और आधुनिक रिकॉर्ड स्टोरेज सुविधाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

साहू ने कहा कि आयोग का लक्ष्य युवाओं को पारदर्शी, सुरक्षित और समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया उपलब्ध कराना रहा है। उनके अनुसार, बीते एक वर्ष में किए गए सुधार भविष्य की भर्ती व्यवस्थाओं के लिए नई मिसाल साबित होंगे।