एक ही मंच पर गूंजेंगी रवि, मदन मोहन और रविन्द्र जैन की अमर धुनें, जयपुर में सजेगी संगीत की अनोखी त्रिवेणी

फ्री एंट्री के साथ 5 सितंबर को जवाहर कला केंद्र में होगा यह खास म्यूजिकल इवेंट, जानें पूरी डिटेल

Aug 22, 2026 - 22:23
Aug 22, 2026 - 22:37
 0
एक ही मंच पर गूंजेंगी रवि, मदन मोहन और रविन्द्र जैन की अमर धुनें, जयपुर में सजेगी संगीत की अनोखी त्रिवेणी

अनन्य सोच। अगर आप बॉलीवुड के गोल्डन एरा के संगीत के दीवाने हैं, तो 5 सितंबर की शाम आपके लिए खास होने वाली है। जवाहर कला केंद्र के रंगायन ऑडिटोरियम में एक ऐसा musical event होने जा रहा है, जिसमें तीन महान संगीतकारों की धुनें एक साथ, एक ही मंच पर सुनने को मिलेंगी। नाम है 'सुरों की त्रिवेणी – द ट्रिनिटी ऑफ मेलोडी'।

रोहित कटारिया म्यूजिक एकेडमी और कटारिया एंटरटेनमेंट ग्रुप की ओर से आयोजित इस concert में भारतीय फिल्म संगीत के तीन दिग्गजों रवि, मदन मोहन और रविन्द्र जैन की अमर रचनाओं को श्रद्धांजलि दी जाएगी। लेकिन इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह है कि यहां सिर्फ गाने नहीं सुनाए जाएंगे, बल्कि उन गीतों के पीछे छिपे राग और शास्त्रीय संगीत की बारीकियों को भी दर्शकों के सामने खोला जाएगा।

इस अनूठी परिकल्पना के पीछे डॉ. आकांक्षा दवे कटारिया और सीए डॉ. रोहित कटारिया की मेहनत है, जबकि कार्यक्रम का direction चन्द्र कटारिया के मार्गदर्शन में होगा। मंच पर प्रस्तुति देने वालों में चन्द्र कटारिया, डॉ. आकांक्षा दवे कटारिया, सीए डॉ. रोहित कटारिया और वृंदा कटारिया शामिल हैं।

कार्यक्रम में रवि की खूबसूरत मेलोडीज, मदन मोहन के संगीत की भावनात्मक गहराई और रविन्द्र जैन की शास्त्रीयता को खास medleys और राग आधारित गीतों के जरिए पिरोया जाएगा। इसे और जीवंत बनाने के लिए आठ संगीतकारों का live band पूरे कार्यक्रम में संगत देगा। साथ ही हर गीत से जुड़ी दिलचस्प जानकारियां भी साझा की जाएंगी, जिससे यह शाम सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि संगीत की समझ बढ़ाने वाला अनुभव भी बनेगी।

सबसे अच्छी बात यह है कि इस कार्यक्रम में एंट्री बिल्कुल फ्री है, बस "पहले आओ, पहले पाओ" के आधार पर सीटें मिलेंगी। तो अगर आप पुराने सुरों की मिठास फिर से महसूस करना चाहते हैं, तो यह मौका बिल्कुल मिस मत कीजिए।