Anant Ambani की 'Champions of Care' मुहिम: हर साल 20 लाख जानवरों तक पहुंचेगी मदद, 50 से ज्यादा Animal Welfare संगठन जुड़े
Anant Ambani की Champions of Care मुहिम से 50+ Animal Welfare संगठन जुड़े। जानें Vantara की इस पहल में जानवरों को इलाज, रेस्क्यू, शेल्टर और भोजन में कैसे मिलेगी मदद।
अनन्य सोच । Anant Ambani ने देशभर में जानवरों की मदद के लिए 'Champions of Care' मुहिम शुरू की है। Vantara की इस पहल से 50 से ज्यादा Animal Welfare संगठन जुड़े हैं। अनुमान है कि इसके जरिए हर साल करीब 20 लाख जानवरों तक इलाज, रेस्क्यू, शेल्टर, भोजन और दूसरी जरूरी मदद पहुंचाई जा सकेगी।
किन जानवरों को मिलेगी मदद
इस मुहिम में सड़कों पर रहने वाले कुत्ते और बिल्लियां, छोड़े गए या घायल जानवर शामिल होंगे। इनके साथ मवेशी, गधे और घोड़ों को भी मदद दी जाएगी।
संगठनों को क्या सहयोग मिलेगा
जरूरत के मुताबिक पशु कल्याण संगठनों को Ambulance, Rescue Equipment, इलाज और जांच की मशीनें, Shelter और ट्रेनिंग जैसी मदद दी जाएगी। इसका मकसद उन संगठनों को मजबूत करना है, जो सीमित साधनों में जरूरतमंद जानवरों की देखभाल कर रहे हैं।
अनंत अंबानी ने क्या कहा
अनंत अंबानी ने कहा, "हर दिन बहुत से लोग सीमित साधनों के बावजूद जरूरतमंद जानवरों की देखभाल करते हैं। 'Champions of Care' के जरिए हम उनके साथ खड़े होकर इस काम को और मजबूत करना चाहते हैं। हमारे लिए यही 'Every Life Matters' का असली अर्थ है।"
संगठनों के बीच सहमति पत्र
वनतारा और मुहिम से जुड़े संगठनों ने साथ मिलकर काम करने के लिए एक MoU (सहमति पत्र) पर भी हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत वे जानकारी, अनुभव और संसाधन साझा करेंगे, ताकि जानवरों की मदद करने वाले संगठनों को उनकी जरूरत के मुताबिक बेहतर सहयोग मिल सके।