श्रीजा बनीं Miss Rajasthan 2026, 6500 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ रचा इतिहास
Miss Rajasthan 2026 का ताज आखिरकार Shreeja Gupta के सिर सजा। करीब 6500 प्रतिभागियों के बीच कई चरणों की कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद Top 28 Finalists ने Grand Finale में अपना दमखम दिखाया, लेकिन अंतिम मुकाबले में श्रीजा ने अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास, रैंप वॉक और शानदार जवाबों से जजों का दिल जीत लिया। जयपुर के Birla Auditorium में आयोजित इस भव्य आयोजन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि Miss Rajasthan केवल Beauty Pageant नहीं, बल्कि प्रतिभा, व्यक्तित्व और सपनों का सबसे बड़ा मंच है।
अनन्य सोच। Beauty Pageant Miss Rajasthan के 28वें संस्करण का Grand Finale शनिवार को शाही अंदाज, भव्य रोशनी, ग्लैमरस रैंप, शानदार Fashion Show और दमदार प्रस्तुतियों के बीच संपन्न हुआ। पूरे समारोह में हर पल रोमांच बना रहा और दर्शकों की निगाहें अंतिम परिणाम पर टिकी रहीं।
करीब 6500 Girls में से चयनित Top 28 Finalists ने अपने Modeling Passion को मंच पर शानदार अंदाज में प्रस्तुत किया। अंत में Shreeja Gupta ने Miss Rajasthan 2026 का ताज अपने नाम किया। वहीं Vanshika Nooniya First Runner-up, Shagun Rathore Second Runner-up, Suhani Jain Third Runner-up, Niharika Mathur Fourth Runner-up, Kusum Soni Fifth Runner-up तथा Lakshita Godara Sixth Runner-up चुनी गईं।
Miss Rajasthan Director Ekta Jain ने बताया कि हजारों आवेदन में से Top 28 Finalists ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व के दम पर अंतिम मुकाबले तक का सफर तय किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि CMD First India एवं Bharat 24 Jagdish Chandra रहे। दीप प्रज्ज्वलन के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में संरक्षक Suresh Mishra, Pawan Goyal, Sandeep Jain, Rakesh Soni, Mukesh Saini, Ravindra Singh, C.P. Rathore, Hukum Singh, Dr. Vivek Rungta, Dr. Ritu Agrawal, Rakesh Rathi, Dr. Dinesh Gupta, Naval Shekhawat, Alok Sharma, Surendra Kalra, Manish Tambi, Himesh Agrawal, Anshul Jain, Vasu Jain एवं Kirti Jain सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
Grand Jury में Mukesh Mishra, Ekta Jain, Dr. Arvind Agrawal, Mitali Kaur, Jasmine Rana, Priyan Sain और Arshad Hussain ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। Fusion Group एवं Ruby Digital के सहयोग से आयोजित इस आयोजन के Organisers Yogesh Mishra और Nimisha Mishra ने बताया कि पहले राउंड में प्रतिभागियों ने Niwara College of Designing के आउटफिट्स में शानदार Opening Act प्रस्तुत किया। इसके बाद चयनित 14 मॉडल्स ने JKJ Fashion का Semi Bridal एवं Bridal Collection लॉन्च किया। Top 7 Finalists ने प्रसिद्ध Designer Madhuri Chetwani (Dresszilla) के Designer Gowns को रॉयल अंदाज में प्रस्तुत किया। मंच पर Parampara The Jewels की Original Jewellery तथा Shiv Jeweller की पारंपरिक Rajputi Royal Jewellery भी आकर्षण का केंद्र रही।
Finalists का Makeup एवं Makeover Majestic Makeovers की Madhur Yadav ने किया, जबकि Fashion Choreography Shahrukh ने संभाली। पूरे कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन Rakesh Sharma ने किया।
मुख्य विजेताओं के अलावा 28 Special Titles भी प्रदान किए गए। इनमें Talent – Kusum Soni, Best Personality – Vanshika Nooniya, Confident – Akshita Tanwar, Sparkling Smile – Shagun Rathore, Ramp Walk – Shruti Nayak, Photogenic – Niharika Mathur, Beauty With Brains – Pragya Chaudhary, Top Model – Janhvi Kumawat, Rising Star – Palak Sharma, Beauty With Cause – Aastha Bhutani, Star of Miss Rajasthan – Shruti Kumari सहित अन्य प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। समारोह ने एक बार फिर साबित कर दिया कि Miss Rajasthan केवल सौंदर्य प्रतियोगिता नहीं, बल्कि नई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने वाला सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है।