जयपुर से चमकी भारत की तीन नई Teen Queens: अब International Stage पर गूंजेगा इंडिया का नाम

Jaipur की जगमगाती स्टेज पर सैकड़ों प्रतिभागियों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले के बाद Miss Teen Diva 2026 को अपनी तीन नई इंटरनेशनल प्रतिनिधि मिल गईं। देशभर से आई 37 फाइनलिस्ट्स में से चुनी गईं तीन विजेताएं अब Miss Teen Universe, Miss Teen Earth और Miss Teen Grand के Global Stage पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Jul 20, 2026 - 20:14
Jul 21, 2026 - 08:54
 0
जयपुर से चमकी भारत की तीन नई Teen Queens: अब International Stage पर गूंजेगा इंडिया का नाम

जयपुर में सजा Beauty Pageant का सबसे बड़ा मंच, तीन विजेताओं ने जीते करोड़ों दिल

अनन्य सोच। देश के प्रतिष्ठित Beauty Pageant Miss Teen Diva 2026 का भव्य Grand Finale रविवार को जयपुर के G Studio में शानदार अंदाज में आयोजित हुआ। देशभर से आई सैकड़ों प्रतिभागियों में से कई चरणों की कठिन प्रतियोगिता के बाद सिर्फ 37 Finalists ने फाइनल तक अपनी जगह बनाई। जैसे ही विजेताओं के नामों की घोषणा हुई, पूरा ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कड़े मुकाबले के बाद मेघालय की Aishwarya Malang ने Miss Teen Earth India 2026 का प्रतिष्ठित ताज अपने नाम किया। वहीं असम की Snigdha Bhuyan को Miss Teen Grand India 2026 का खिताब मिला, जबकि ओडिशा की Prasuci Panda ने Miss Teen Universe India 2026 का ताज जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में हरियाणा की Diya Dang सेकंड रनरअप और गोवा की Vedashree Thakare फर्स्ट रनरअप घोषित हुईं।

इस जीत की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि तीनों विजेताएं अब भारत की ओर से दुनिया के प्रतिष्ठित International Beauty Pageants—Miss Teen Earth 2026, Miss Teen Grand 2026 और Miss Teen Universe 2026—में हिस्सा लेंगी। ऐसे में अब पूरी दुनिया की नजर इन भारतीय प्रतिभाओं पर होगी।

Glamanand Supermodel के डायरेक्टर एवं Miss Teen Diva के संस्थापक Nikhil Anand ने कहा कि यह प्रतियोगिता आज दुनिया के सबसे तेजी से उभरते Teen Beauty Pageants में शामिल हो चुकी है। उनका कहना था कि इस मंच ने अब तक कई भारतीय प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है और आने वाले वर्षों में भी यह सिलसिला जारी रहेगा।

इवेंट के PR Head Sarvesh Kashyap ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाएंगी। समारोह में Miss Universe India 2025 Manika Vishwakarma, Miss Charm India Mehak Dhingra, Miss Teen Universe 2024 Trishna Ray सहित करीब 500 Delegates और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। भव्य मंच, शानदार प्रस्तुतियों और कड़े मुकाबले ने Miss Teen Diva 2026 को यादगार बना दिया।