‘पंचायत’ के सितारे रघुबीर यादव बनेंगे बच्चों की प्रतिभा के साक्षी, जयपुर में 19th Collage of Kilkari का समापन 7 जून को

Jaipur में चल रही Children’s Theatre Workshop का बहुप्रतीक्षित 19th Collage of Kilkari इस बार खास होने जा रहा है। देश के दिग्गज Actor, Director और Musician Raghubir Yadav बच्चों और किशोर कलाकारों की प्रस्तुति के बीच बतौर Guest of Honour मौजूद रहेंगे। उनके आगमन ने कार्यक्रम को लेकर कला प्रेमियों और रंगमंच जगत में उत्साह कई गुना बढ़ा दिया है।

Jun 6, 2026 - 07:05
 0
‘पंचायत’ के सितारे रघुबीर यादव बनेंगे बच्चों की प्रतिभा के साक्षी, जयपुर में 19th Collage of Kilkari का समापन 7 जून को

अनन्य सोच। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) नई दिल्ली, West Zone Cultural Centre (WZCC) उदयपुर, Curio Children’s Theatre और ECMS के संयुक्त तत्वावधान में जयपुर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित Children’s और Teens Theatre Workshops का 19वां Collage of Kilkari 7 जून को Takshila Auditorium, MPS Jawahar Nagar में शाम 5 बजे आयोजित होगा। वहीं जयपुर ग्रामीण क्षेत्र का समापन समारोह 10 जून को सुबह 11 बजे Jamdoli Auditorium में होगा।

इस वर्ष के समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण बॉलीवुड, थिएटर और वेब सीरीज की दुनिया का जाना-पहचाना नाम Raghubir Yadav हैं। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के स्नातक रघुबीर यादव ने अपने अभिनय और निर्देशन से भारतीय रंगमंच और सिनेमा को नई पहचान दी है।

‘पंचायत’ से ‘लगान’ तक, हर मंच पर छोड़ी अमिट छाप

रघुबीर यादव ने Panchayat Web Series, Lagaan, Bandit Queen, Peepli Live, Salaam Bombay और Massey Sahib जैसी चर्चित फिल्मों व प्रोजेक्ट्स में यादगार अभिनय किया है। वहीं Mungerilal Ke Haseen Sapne और Mulla Nasruddin जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों ने उन्हें घर-घर तक पहुंचाया।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में बच्चों द्वारा तैयार किए गए नाट्य प्रस्तुतियों, अभिनय अभ्यासों और रचनात्मक मंचन का प्रदर्शन किया जाएगा। कई सप्ताह की कड़ी मेहनत के बाद तैयार इन प्रस्तुतियों में बाल कलाकारों की प्रतिभा और आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। विशेष बात यह है कि MPS Jawahar Nagar, Malviya Convent School और MGPS Vidhyadhar Nagar के प्रतिभागी एक साथ मंच साझा करेंगे। कार्यक्रम में आम दर्शकों की एंट्री केवल Invitation के माध्यम से होगी।