भर्ती कैलेंडर पर सरकार का बड़ा फोकस: 53 हजार चतुर्थ श्रेणी, 24 हजार सफाई कर्मचारी और 6000 कांस्टेबल पदों पर तेज हुई प्रक्रिया
संतोष शर्मा। राजस्थान के लाखों युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने लंबित और प्रक्रियाधीन भर्तियों को गति देते हुए Fourth Grade Employee Recruitment, Safai Karamchari Recruitment, Constable Recruitment, Medical Officer Recruitment और Teacher Recruitment सहित कई बड़ी भर्तियों की समीक्षा की है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने विभागों को समयबद्ध कार्रवाई कर भर्ती प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
अनन्य सोच। राज्य सरकार द्वारा घोषित Recruitment Calendar 2026 को तय समयसीमा में पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की लंबित और प्रक्रियाधीन भर्तियों की प्रगति का आकलन करते हुए अधिकारियों को सभी आवश्यक प्रशासनिक और वित्तीय प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में Sub Inspector Recruitment, Constable Recruitment, Fourth Grade Employee Recruitment, Safai Karamchari Recruitment, Gram Vikas Adhikari Recruitment, Support Engineer Recruitment, Teacher Recruitment तथा Nursing & Paramedical Recruitment सहित कई प्रमुख भर्तियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
समीक्षा के दौरान बताया गया कि 53,749 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है और दस्तावेज सत्यापन, खेल प्रमाण-पत्र एवं मेडिकल जांच जैसी प्रक्रियाएं अंतिम चरण में हैं। वहीं 24,793 सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया निर्धारण अनुमोदन स्तर पर है।
युवाओं के लिए सबसे बड़ी खबर Police Recruitment से जुड़ी रही। अधिकारियों ने बताया कि पहले निर्धारित 4000 Constable Posts की संख्या बढ़ाकर अब 6000 पद कर दी गई है। वहीं Sub Inspector Recruitment में 61 अतिरिक्त पद जुड़ने के बाद कुल पदों की संख्या 1076 हो गई है।
इसके अलावा PHED में 3000 Support Engineer एवं अन्य पदों के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। चिकित्सा विभाग में 600 Medical Officer Posts तथा करीब 2000 Nursing एवं Paramedical Posts पर भर्ती प्रक्रिया भी जल्द आगे बढ़ेगी।
मुख्य सचिव ने स्पष्ट कहा कि भर्ती के हर चरण में Transparency, Time-Bound Action और Inter-Departmental Coordination सुनिश्चित किया जाए, ताकि युवाओं को जल्द रोजगार मिले और सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता भी मजबूत हो सके।