PM Surya Ghar Yojana में राजस्थान का डंका: 6 National Awards जीतकर बनाया रिकॉर्ड, Jaipur भी Top Districts में शामिल
Rooftop Solar Mission में शानदार प्रदर्शन; आवेदन, Installation और Vendor Registration में राजस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान
अनन्य सोच। स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में राजस्थान ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। PM Surya Ghar Yojana के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारत सरकार ने राजस्थान को एक साथ 6 National Awards से सम्मानित किया है। यह उपलब्धि न केवल राज्य की ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ती ताकत को दर्शाती है, बल्कि Renewable Energy के क्षेत्र में राजस्थान की मजबूत होती पहचान का भी प्रमाण है।
नई दिल्ली में आयोजित विशेष समारोह में केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ऊर्जा सचिव एवं राजस्थान डिस्कॉम्स की चेयरमैन आरती डोगरा को चार अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम का आयोजन योजना के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर किया गया।
राजस्थान को 90 लाख से 1.50 करोड़ विद्युत उपभोक्ताओं वाले राज्यों की श्रेणी में Rooftop Solar Applications, Solar Installation, Inspection और Vendor Registration में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए द्वितीय पुरस्कार मिला। यह उपलब्धि बताती है कि राज्य में सौर ऊर्जा को लेकर लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है।
खास बात यह रही कि Jaipur District को देश के 10 सर्वश्रेष्ठ जिलों की सूची में सातवां स्थान प्राप्त हुआ। जयपुर डिस्कॉम की अधीक्षण अभियंता महिमा साराभाई ने यह सम्मान ग्रहण किया। वहीं, Vendor Category में उत्तर भारत में सर्वाधिक Rooftop Solar Installation करने पर मिलन सौर ऊर्जा केंद्र को भी द्वितीय पुरस्कार से नवाजा गया।
आंकड़े भी राजस्थान की सफलता की कहानी बयां करते हैं। मई 2026 के दौरान जयपुर, जोधपुर और अजमेर डिस्कॉम क्षेत्रों में 39,279 उपभोक्ताओं ने योजना के तहत पंजीकरण कराया। इनमें से 27,700 आवेदनों का भौतिक सत्यापन किया गया, जबकि 26,632 Rooftop Solar Systems स्थापित किए गए। इसके साथ ही 177 नए Vendors को भी योजना से जोड़ा गया।
ऊर्जा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि PM Surya Ghar Yojana के माध्यम से राज्य में हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिल रहा है। आने वाले समय में यह योजना बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के साथ-साथ राजस्थान को Solar Energy Hub के रूप में और मजबूत पहचान दिला सकती है।