Rajasthan Recruitment 2026: Lab Assistant भर्ती की Answer Key जारी, अब उम्मीदवारों के पास सिर्फ 3 दिन का मौका
Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) ने Lab Assistant (Geography) तथा Lab Assistant एवं Junior Lab Assistant (Science) Recruitment Exam 2026 की Preliminary Answer Key जारी कर दी है। हजारों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है, लेकिन अब उनके सामने एक और महत्वपूर्ण चरण है। यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है तो निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से दावा प्रस्तुत करना होगा।
अनन्य सोच। राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हजारों युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) ने Lab Assistant (Geography) Direct Recruitment 2026 तथा Lab Assistant & Junior Lab Assistant (Science) Combined Direct Recruitment 2026 परीक्षा की Master Question Paper और Preliminary Answer Key जारी कर दी है। बोर्ड ने इन्हें अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है, जिससे अभ्यर्थी अब अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। बोर्ड सचिव के अनुसार, यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न अथवा उसके उत्तर पर आपत्ति है, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 100 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क निर्धारित किया गया है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 16 जून 2026 को रात्रि 12:01 बजे से शुरू होगी और 18 जून 2026 को रात्रि 11:59 बजे तक जारी रहेगी। वहीं ऑफलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह सुविधा 16 जून सुबह 10 बजे से 19 जून शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में अलग-अलग सेट के प्रश्नपत्र वितरित किए गए थे। वेबसाइट पर अपलोड किए गए Master Question Paper में सभी सेटों के प्रश्न अलग-अलग क्रम में शामिल किए गए हैं। इतना ही नहीं, उत्तर विकल्पों का क्रम भी अभ्यर्थियों को मिले प्रश्नपत्र से भिन्न हो सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे केवल बोर्ड द्वारा जारी Master Question Paper और उसमें दिए गए विकल्प क्रम के आधार पर ही अपनी आपत्तियां दर्ज करें।
भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण की दिशा तय करने वाली यह Answer Key हजारों अभ्यर्थियों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। अब सभी की निगाहें Final Answer Key और आगामी Result Schedule पर टिकी हुई हैं।