एक मंच पर गूंजेंगे 8 महान संगीतकारों के अमर सुर: ‘The Golden 8’ में लौटेगा Bollywood Music का स्वर्णिम दौर
क्या एक ही शाम में O.P. Nayyar, R.D. Burman, S.D. Burman, Shankar-Jaikishan और Laxmikant-Pyarelal के सदाबहार गीतों का जादू फिर से महसूस किया जा सकता है? जयपुर में 20 जून को होने जा रहा ‘The Golden 8 : Music of Masters’ ऐसा ही एक अनूठा संगीतमय आयोजन होगा, जो श्रोताओं को हिंदी फिल्म संगीत के स्वर्णिम युग की यादों में ले जाएगा।
अनन्य सोच। हिंदी फिल्म संगीत के आठ महान संगीतकारों को समर्पित विशेष कार्यक्रम ‘The Golden 8 : Music of Masters’ का पोस्टर गुरुवार को समाजसेवी एवं भाजपा नेता रवि नैयर ने लॉन्च किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संगीत की अमूल्य विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं।
यह भव्य Musical Evening 20 जून को शाम 6 बजे महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम (विद्याश्रम) में आयोजित होगी। कार्यक्रम में O.P. Nayyar, Laxmikant-Pyarelal, Salil Chowdhury, Khayyam, R.D. Burman, S.D. Burman, Roshan और Shankar-Jaikishan के कालजयी गीतों को सुरों की श्रद्धांजलि दी जाएगी।
आयोजन Kataria Entertainment Group और Rohit Kataria Music Academy के तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम में चंद्र कटारिया, अनुराधा कटारिया, वृंदा कटारिया, डॉ. आकांक्षा कटारिया और रोहित कटारिया अपनी विशेष प्रस्तुतियों से दर्शकों को संगीत की सुनहरी यात्रा पर ले जाएंगे। वहीं S.M. Band संगीत संयोजन में सहयोग करेगा और मंच संचालन गौरव शर्मा करेंगे।
कार्यक्रम के निर्देशक चंद्र कटारिया हैं, जबकि इसकी अवधारणा आरोहित की है। आयोजन आर.के.एम.ए. द्वारा किया जा रहा है तथा अमर पैलेस सहयोगी संस्था के रूप में जुड़ा हुआ है।
आयोजकों के अनुसार, प्रवेश पूरी तरह Free Entry रहेगा और दर्शकों को First Come, First Serve के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। ऐसे में संगीत प्रेमियों के लिए यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उन अमर धुनों से दोबारा मिलने का अवसर होगा, जिन्होंने दशकों तक भारतीय सिनेमा और संगीत जगत पर राज किया।