आरपीएससी भर्ती परीक्षा में कम रही उपस्थिति: समाजशास्त्र में 25%, अर्थशास्त्र में 33% और संगीत में 27% अभ्यर्थी पहुंचे परीक्षा केंद्र

संतोष शर्मा। RPSC Lecturer Recruitment Exam 2025 के तहत आयोजित विभिन्न विषयों की परीक्षाओं में अभ्यर्थियों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही। जयपुर जिले में आयोजित Sociology, Economics और Music विषय की परीक्षाओं में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, हालांकि परीक्षा का संचालन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

Jun 7, 2026 - 09:24
Jun 7, 2026 - 09:25
 0
आरपीएससी भर्ती परीक्षा में कम रही उपस्थिति: समाजशास्त्र में 25%, अर्थशास्त्र में 33% और संगीत में 27% अभ्यर्थी पहुंचे परीक्षा केंद्र

अनन्य सोच। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित Lecturer, Lecturer (Agriculture) and Coach Competitive Examination-2025 के अंतर्गत शुक्रवार को जयपुर जिले में विभिन्न विषयों की परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की गईं। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की उपस्थिति को लेकर सामने आए आंकड़ों ने सभी का ध्यान खींचा है।

परीक्षा समन्वयक एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट जयपुर (पूर्व) नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि प्रातःकालीन पारी में आयोजित Sociology विषय की परीक्षा के लिए 6,597 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, लेकिन इनमें से केवल 1,645 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। इस प्रकार उपस्थिति प्रतिशत 24.94 रहा, जबकि 4,952 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

द्वितीय पारी में आयोजित Economics विषय की परीक्षा में कुल 6,042 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 2,026 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 4,016 अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा में 33.53 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई, जो दिनभर में सबसे अधिक रही।

वहीं Music विषय की परीक्षा के लिए पंजीकृत 798 अभ्यर्थियों में से केवल 219 अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे। इस विषय में 27.44 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई, जबकि 579 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए थे। अधिकारियों के अनुसार सभी परीक्षाएं शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुईं। अब अभ्यर्थियों की नजर आगामी विषयों की परीक्षाओं और आयोग की अगली प्रक्रिया पर टिकी हुई है।