यहाँ हुए राजस्थानी कलाकार सम्मानित.. पूरी जानकारी के लिए लिंक पर करे क्लिक
जवाहर कला केंद्र में फिल्मों में बेहतरीन कार्य करने वाले कलाकारों सम्मानित किए गया.

Ananya soch: Rajasthani Cinema Festival Season-3 Award Ceremony
अनन्य सोच। Rajasthani Cinema Festival: Tourism, Art and Culture Department, Jawahar Kala Kendra and Rajasthani Cinema Development Association ने मिलकर जेकेके के रंगायन में Rajasthani Cinema Festival Season-3 Award Ceremony आयोजित की. इस Award Ceremony में राजस्थानी सिनेमा एवं लोक संगीत के लीजेंड्स की स्मृति में अवार्ड दिए गए. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर जितेंद्र कुमार सोनी और राजस्थान मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर नेहा गिरी रहे.
इनको मिले अवार्ड्स
पं. इन्द्र स्मृति लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान - श्री मोहनसिंह कविया,
बी.के आदर्श स्मृति उत्कृष्ट फिल्म निर्माता सम्मान - राज जांगिड़,
मणिभाई व्यास स्मृति उत्कृष्ट निर्देशक सम्मान - अनील सैनी,
महीपाल स्मृति उत्कृष्ट नायक सम्मान - श्रवण सागर,
जयमाला स्मृति उत्कृष्ट नायिका सम्मान - नेहाश्री,
प्राण स्मृति उत्कृष्ट चरित्र अभिनेता सम्मान - दीपक मीणा,
प्ं. शिवराम स्मृति उत्कृष्ट संगीत निर्देशक सम्मान - सतीश देहरा,
भरत ब्यास स्मृति उत्कृष्ठ गीतकार सम्मान - धनराज दाधीच,
माणकलाल जालानी स्मृति फिल्म वितरक सम्मान - आर.के. शारा,
सूरज दाधीच स्मृति उत्कृष्ट लेखक सम्मान - डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी,
रामराज नाहटा स्मृति मीडिया सम्मान - संदीप पाण्डेय, तरूण रावल,
धनराज दाधीच स्मृति उत्कृष्ट छाया निर्देशक सम्मान - बलजीत गोस्वामी,
अब्दुल सत्तार स्मृति उत्कृष्ट मेकअप मैन सम्मान - रवि बांका,
आई.एम. कुन्नू स्मृति उत्कृष्ट संपादन सम्मान - शैलेन्द्र सिंह खंगारोत,
सरिता देवी स्मृति उत्कृष्ट चरित्र अभिनेत्री सम्मान - उषाश्री,
पं. गौरी शंकर स्मृति उत्कृष्ट नृत्य निर्देशन सम्मान - घनश्याम,
बी.एम ब्यास स्मृति उत्कृष्ट खलनायक सम्मान -सिकन्दर चौहान,
श्रवण जैन स्मृति उत्कृष्ट वीडियो एलबम सम्मान - डी.जी मावई,
ब्रजेश बेनीवाल स्मृति उत्कृष्ट कॉमेडियन सम्मान -संजय,
एम.एम शर्मा स्मृति उत्कृष्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्मकार सम्मान- सुरूचि शर्मा, अमिताभ तिवारी,
अल्लाह जिलाई बाई स्मृति उत्कृष्ट लोक गायन सम्मान - सीमा मिश्रा, फरीद साबरी स्मृति उत्कृष्ट सूफी गायन सम्मान - अब्दुल्ला फरीद साबरी,
विजयदान देथा स्मृति राजस्थानी भाषा संवर्द्धन सम्मान -शिवदान सिंह राणावत, भूंगर खान मांगणिहार स्मृति उत्कृष्ट लोक संगीत सम्मान -समंदर खां मांगणिहार,
गवरी देवी स्मृति उत्कृष्ट लोक गायन सम्मान- परवीन मिर्जा,
देवीलाल सामर स्मृति लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान- के.सी. मालू,
मुबारक बेगम स्मृति उत्कृष्ट पार्श्व गायिका सम्मान - सरस्वती देवी धांधड़ा,
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के क्षेत्र में सराहनीय योगदान हेतु- राजवीर गुर्जर,पी.के मस्त, सुरेश कुमार यादव।
फिल्म शूटिंग का डेमोंस्ट्रेशन
इससे पूर्व सुबह फिल्म की शूटिंग का डेमोंसट्रेशन किया गया. दोपहर में आमागढ़ पर एक डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया. इस दौरान पद दंगल की प्रस्तुतियां खास आकर्षण रही.