1500 ब्रांड्स के साथ बाजार में उतरा 'Ajio Beauty', अब 19 हजार पिनकोड पर पहुंचेगा मेकअप का सामान, जानें पूरी डिटेल

Jul 23, 2026 - 00:08
Jul 23, 2026 - 00:08
 0
1500 ब्रांड्स के साथ बाजार में उतरा 'Ajio Beauty', अब 19 हजार पिनकोड पर पहुंचेगा मेकअप का सामान, जानें पूरी डिटेल

अनन्य सोच। फैशन और शॉपिंग की दुनिया में एक और बड़ा धमाका हुआ है। Reliance Retail ने अपने पॉपुलर प्लेटफॉर्म Ajio पर एक नया डेस्टिनेशन लॉन्च किया है, जिसका नाम है 'Ajio Beauty'। अब सवाल यह है कि आखिर इस नए प्लेटफॉर्म में ऐसा क्या खास है, जिसकी चर्चा शुरू से ही तेज हो गई है। आइए जानते हैं पूरी खबर विस्तार से।

Ajio पर पहले से मौजूद ब्यूटी प्रोडक्ट्स के दायरे को और बड़ा करते हुए Reliance Retail ने यह नया कदम उठाया है। Ajio Beauty पर ग्राहकों को 1,500 से ज्यादा भारतीय और इंटरनेशनल ब्रांड्स के Skincare, Makeup, Haircare, Fragrance और Personal Care प्रोडक्ट्स एक ही जगह मिलेंगे। इसके अलावा Bath and Body तथा Beauty Accessories की भी विस्तृत रेंज उपलब्ध रहेगी।

कंपनी के मुताबिक, यहां रोजमर्रा के किफायती उत्पादों से लेकर प्रीमियम और लग्जरी ब्रांड्स तक सब कुछ मौजूद रहेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि इन उत्पादों की Delivery देशभर के 19,000 से अधिक Pin Code पर की जाएगी, यानी छोटे शहरों और कस्बों के ग्राहक भी अब इसका फायदा उठा सकेंगे। वहीं चुनिंदा बड़े शहरों में 'Ajio Rush' सर्विस के जरिए तेज Delivery की सुविधा भी दी जाएगी।

इस नए प्लेटफॉर्म को तैयार करने के लिए Reliance Retail ने अपने ओम्नीचैनल ब्यूटी प्लेटफॉर्म 'Tira' की Expertise को Ajio की Digital पहुंच के साथ जोड़ा है। यहां ग्राहकों को सिर्फ शॉपिंग ही नहीं, बल्कि नए Beauty Trends, अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से Routine, Ingredient आधारित जानकारी और Personalised सुझाव भी मिलेंगे।

Ajio के प्रवक्ता ने इस लॉन्च को लेकर कहा कि फैशन और ब्यूटी अब तेजी से एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं। ग्राहक अपनी पर्सनल स्टाइल को कपड़ों के साथ-साथ Makeup और Skincare के जरिए भी व्यक्त करना चाहते हैं, और यही सोच Ajio Beauty के पीछे है। कंपनी का मानना है कि इस लॉन्च से ग्राहकों को Fashion और Beauty की शॉपिंग एक ही प्लेटफॉर्म पर ज्यादा Options, तेज Delivery और आसान अनुभव के साथ मिलेगी।