जयपुर के रैंप पर बिखरेगा बॉलीवुड ग्लैमर! इशिता राज और ईशा शाह बनेंगी शो-स्टॉपर, जानें पूरी डिटेल
पिंक सिटी एक बार फिर फैशन और ग्लैमर का हब बनने जा रही है। जयपुर कोट्योर शो के इस सीजन में ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस रैंप वॉक करेंगी, जिनके नाम सुनते ही फैशन प्रेमियों की धड़कनें बढ़ गई हैं।
अनन्य सोच। गुलाबी नगरी एक बार फिर बॉलीवुड की चमक-दमक से जगमगाने वाली है। राजस्थान के सबसे बड़े फैशन फेस्टिवल जयपुर कोट्योर शो (Jaipur Couture Show) के सीजन-14 में इस बार भी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस रैंप पर उतरेंगी, साथ ही देशभर के टॉप डिजाइनर्स अपने लेटेस्ट कलेक्शन शोकेस करेंगे।
सोमवार को हुए सेकंड लुक लॉन्च इवेंट में शो के फाउंडर-डायरेक्टर गौरव गौड़ ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियां इशिता राज और ईशा शाह इस बार शो-स्टॉपर (Show Stopper) के तौर पर रैंप पर अपना जलवा बिखेरेंगी। स्वेज फार्म स्थित क्लब टेडी में आयोजित इस इवेंट में फैशन इंडस्ट्री के डिजाइनर्स, मॉडल्स और मीडिया प्रतिनिधियों की मौजूदगी में तीन डिजाइनर ब्रांड्स ने अपने नए कलेक्शन की पहली झलक पेश की।
इनमें हीने डी बाय हीना बलानी, पर्व कोट्योर बाय हिमानी खुराना और ह्यूज ऑफ इंडिया बाय हितेश वालिया शामिल रहे, जिन्होंने अपने लेटेस्ट डिजाइंस की खासियतें साझा कीं। इस मौके पर आकांक्षा भल्ला, जेडी माहेश्वरी, पवन गोयल और हिना बेलानी सहित कई जाने-माने चेहरे मौजूद रहे।
लेकिन असली रोमांच अभी बाकी है। गौरव गौड़ ने बताया कि शो का मुख्य आयोजन 7 से 9 अगस्त तक अनंत महल रिसॉर्ट, मानसरोवर में होगा। इस तीन दिवसीय मेगा फैशन फेस्टिवल में देशभर के 22 फैशन डिजाइनर्स अपने कलेक्शन प्रस्तुत करेंगे, जबकि करीब 60 प्रोफेशनल मॉडल्स रैंप पर लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स दिखाएंगी।
सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार पूरे फेस्टिवल में 8 बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अलग-अलग डिजाइनर्स के लिए शो-स्टॉपर बनकर रैंप वॉक करेंगी, जिनमें से अभी सिर्फ दो नामों — इशिता राज और ईशा शाह — का ही खुलासा हुआ है। बाकी 6 सितारों के नाम को लेकर फैशन जगत में उत्सुकता बनी हुई