जब मंच पर जीवंत हुई ‘Meera Bai’ की भक्ति: RIC में गूंजे कृष्ण प्रेम के स्वर, दर्शक हुए भावुक

Shri Ram Bharatiya Kala Kendra की प्रस्तुति ने दिखाई आस्था, साहस और Women Empowerment की अद्भुत मिसाल

Jun 4, 2026 - 07:43
 0
जब मंच पर जीवंत हुई ‘Meera Bai’ की भक्ति: RIC में गूंजे कृष्ण प्रेम के स्वर, दर्शक हुए भावुक

अनन्य सोच। कभी कृष्ण भक्ति के सुर, कभी सामाजिक बंधनों को चुनौती देने वाला साहस और कभी आत्मिक स्वतंत्रता का संदेश... बुधवार शाम Rajasthan International Centre (RIC) का मुख्य सभागार कुछ ऐसे ही भावनात्मक और आध्यात्मिक रंगों में रंगा नजर आया। नई दिल्ली के Shri Ram Bharatiya Kala Kendra द्वारा प्रस्तुत चर्चित Dance Drama ‘Meera’ ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रख्यात रंगकर्मी Shobha Deepak Singh के निर्देशन में मंचित इस भव्य प्रस्तुति में संत-कवयित्री Meera Bai के जीवन के विभिन्न पहलुओं को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। उनकी Krishna Bhakti, आध्यात्मिक यात्रा, सामाजिक रूढ़ियों के विरुद्ध संघर्ष और अटूट आत्मविश्वास को नृत्य, संगीत, कविता और अभिनय के माध्यम से जीवंत किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत से ही दर्शक कहानी से जुड़ते चले गए। मंच पर प्रस्तुत आकर्षक Classical Dance Sequences, मधुर संगीत और भावपूर्ण अभिनय ने ऐसा वातावरण बनाया कि सभागार में मौजूद लोग खुद को मीरा के युग में महसूस करने लगे। जैसे-जैसे कथा आगे बढ़ी, मीरा के संघर्ष, त्याग और समर्पण ने दर्शकों को भावुक कर दिया।

विशेष बात यह रही कि यह प्रस्तुति केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं थी, बल्कि आज के समाज के लिए भी एक प्रेरक संदेश लेकर आई। Faith, Freedom और Women Empowerment जैसे विषयों को मीरा के जीवन के माध्यम से बेहद प्रभावशाली तरीके से सामने रखा गया। यही कारण रहा कि कार्यक्रम के दौरान कई बार तालियों की गड़गड़ाहट से सभागार गूंज उठा।

राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी इस प्रस्तुति ने एक बार फिर साबित किया कि भारतीय कला और संस्कृति की जड़ें कितनी गहरी और प्रेरणादायक हैं। कार्यक्रम के समापन पर दर्शकों ने खड़े होकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और प्रस्तुति की जमकर सराहना की।

‘Meera’ ने न केवल एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व की कहानी सुनाई, बल्कि यह भी बताया कि सच्ची आस्था और आत्मविश्वास समय की हर चुनौती पर भारी पड़ सकते हैं।