RIFF Film Club ने "फिल्मिस्तान" से किया धमाकेदार आगाज़
जयपुर के सिनेमा प्रेमियों के लिए फ्रेंडशिप डे बना यादगार, जानिए कैसे शुरू हुआ यह नया फिल्मी सफर
अनन्य सोच । फ्रेंडशिप डे के खास मौके पर जयपुर शहर में एक नई फिल्मी परंपरा की शुरुआत हुई। RIFF Film Club ने अपनी पहली Film Screening का आयोजन हिंदी सिनेमा की चर्चित फिल्म "फिल्मिस्तान" के प्रदर्शन के साथ किया, जिसने शहर के Cinema Lovers के दिलों को जीत लिया। यह आयोजन RIFF Film Club और 9x11 Co-Working Space, लाल कोठी, जयपुर के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में 30 से अधिक फिल्म प्रेमियों, Film Students, कलाकारों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। फिल्म देखने के दौरान दर्शकों ने कहानी, कलाकारों के अभिनय और भारतीय सिनेमा के प्रति फिल्म के जज़्बे की जमकर तारीफ की। स्क्रीनिंग के बाद सबसे दिलचस्प पल तब आया जब सभी प्रतिभागियों के बीच फिल्म को लेकर गहन Discussion हुई, जिसमें हर किसी ने अपने-अपने नज़रिए साझा किए।
इस मौके पर RIFF Film Club के Founder सोमेंद्र हर्ष ने बताया कि क्लब का मकसद राजस्थान में फिल्म कल्चर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना और World Cinema से स्थानीय दर्शकों को जोड़ना है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि आने वाले समय में क्लब हर हफ्ते अलग-अलग भारतीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों की स्क्रीनिंग और Discussion Sessions आयोजित करेगा — यानी जयपुर के सिनेमा प्रेमियों के लिए अब हर हफ्ते कुछ नया देखने को मिलेगा।
आयोजकों ने इस सफल शुरुआत का श्रेय 9x11 Co-Working Space और सभी प्रतिभागियों को देते हुए आभार जताया। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले दिनों में इसी तरह की और भी दिलचस्प व यादगार Film Screenings का आयोजन जयपुर में होता रहेगा।