शास्त्रीनगर में गूंजे Lata Mangeshkar और Asha Bhosle के गीत, तीन दिवसीय Classical Musical Concert का हुआ समापन

जयपुर के शास्त्रीनगर में संगीत आश्रम संस्थान के Classical Musical Concert का समापन, बच्चों ने गाए लता मंगेशकर और आशा भोसले के सदाबहार गीत।

Sep 30, 2026 - 22:33
Sep 30, 2026 - 22:36
 0
शास्त्रीनगर में गूंजे Lata Mangeshkar और Asha Bhosle के गीत, तीन दिवसीय Classical Musical Concert का हुआ समापन
जयपुर के संगीत आश्रम संस्थान में बाल कलाकारों ने पेश किए लता मंगेशकर और आशा भोसले के सदाबहार गीत।

अनन्य सोच। जयपुर के शास्त्रीनगर स्थित संगीत आश्रम संस्थान में चल रहे तीन दिवसीय Classical Musical Concert का बुधवार को समापन हुआ। आखिरी दिन Swar Samragyi लता मंगेशकर और आशा भोसले को समर्पित कार्यक्रम में संस्थान के बाल व युवा Artists ने उनके सदाबहार गीतों को अपनी आवाज में पेश किया।

बच्चों ने गाए Evergreen Bollywood Songs

वत्सल अनुपम के निर्देशन में सजे इस Program में कुलदीप घाब ने 'सुनो छोटी सी गुड़िया', अंजली शर्मा ने 'सुनो सजना पपीहे ने', निकुंज सोनी ने 'ए मालिक तेरे बंदे हम' और गर्विता मंगल ने 'दम मारो दम' प्रस्तुत किया। मेहाई और विशालाक्षी ने 'मैं चली, मैं चली', समन्विता सरकार ने 'जवानी जाने मन' और खुशबू कंवर ने 'रैना बीती जाए' गाया।

और भी कलाकारों ने बांधा समां

दिव्यांगिनी शर्मा ने 'जा रे जा ओ हरजाई', निधि कुमारी ने 'तू तू है वही', शुभम व दिनेश ने 'ऊपर खुदा', पूजा श्रीवास्तव ने 'जिंदगी प्यार का गीत है', रियाशीं अग्रवाल ने 'चढ़ती जवानी' और जितेश लालवानी ने 'सत्यम् शिवम् सुंदरम्' पेश किया। हिमांशु वर्मा-विशाल मलिड़ा ने 'आंखें खुली हों या बंद', पुनीत खंडेलवाल ने 'एकमात्र जपते रहो' और मेहाई सिंह ने 'तू जहां जहां चलेगा' गाकर माहौल को सुरीला बना दिया। मंजूर रहमान, विकास पारीक, मीशा खंडेलवाल, माहेरा फारुखी, अलंकृता, निष्का मोदी और ताराचंद जैन ने भी अपनी प्रस्तुति दी।

Musicians ने दी शानदार Live Performance

Key-board पर दौलत सिंह और हिमांशु वर्मा, Tabla पर दिलशाद व इदरीश खान, Guitar पर नीरव शर्मा और Harmonium पर हरीश नागौरी ने प्रभावी संगत की। कार्यक्रम का संचालन वीना अनुपम ने किया। अंत में संस्थान सचिव अमित अनुपम ने सभी आगंतुकों का आभार जताया।