26 सितंबर की शाम होगी खास! गोरी नागौरी की धमाकेदार डांस संग सजेगा 'स्टारी नाइट शो', चैरिटी के लिए जुटेंगे सितारे

जयपुरवासियों के लिए इस सप्ताहांत एक शानदार मनोरंजन की सौगात लेकर आ रहा है 'स्टारी नाइट शो'। ग्लैमर, संगीत और डांस के इस अनोखे संगम में बिग बॉस फेम गोरी नागौरी से लेकर बॉलीवुड सिंगर तक, कई जाने-पहचाने चेहरे एक ही मंच पर नजर आएंगे, वो भी एक नेक मकसद के लिए।

Sep 23, 2026 - 16:17
Sep 23, 2026 - 16:26
 0
26 सितंबर की शाम होगी खास! गोरी नागौरी की धमाकेदार डांस संग सजेगा 'स्टारी नाइट शो', चैरिटी के लिए जुटेंगे सितारे

अनन्य सोच ।  राजधानी जयपुर में मनोरंजन प्रेमियों के लिए 26 सितंबर 2026 का दिन खास होने वाला है। टोंक रोड स्थित सोडाणी फार्म्स में खनक चित्रा एंटरटेनमेंट (Khanak Chitra Entertainment) के बैनर तले "स्टारी नाइट शो" (Starry Night Show) का भव्य आयोजन किया जा रहा है। शाम 6:30 बजे से रात 9:50 बजे तक चलने वाला यह कार्यक्रम एक चैरिटी शो के रूप में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक सरोकार को भी जोड़ा गया है।

इस खास शाम की सबसे बड़ी खासियत रहेगी सितारों की चमक-दमक। आयोजक अर्चना दास के अनुसार, कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस मौसमी उदेशी बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट अपनी मौजूदगी से चार चांद लगाएंगी। वहीं बिग बॉस सीजन 16 (Bigg Boss Season 16) से घर-घर में पहचान बनाने वालीं और राजस्थान की डांसिंग क्वीन के नाम से मशहूर गोरी नागोरी अपने दमदार डांस परफॉर्मेंस से मंच पर आग लगा देंगी। दर्शकों की धड़कनें उस वक्त और तेज हो जाएंगी जब वे उन्हें लाइव परफॉर्म करते देखेंगे।

संगीत के शौकीनों के लिए भी यह शाम किसी तोहफे से कम नहीं होगी। बॉलीवुड सिंगर रहमान अली अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरेंगे, तो "डाकू चंबल" गाने से मशहूर हुए हरियाणवी सिंगर रॉकी अगरिया अपनी गायकी से समां बांधेंगे। कार्यक्रम की एंकरिंग की जिम्मेदारी दीपाली छेत्री और ऋषु संभालेंगे, जो पूरे शो को बांधे रखने में अहम भूमिका निभाएंगे।

आयोजकों ने बताया कि इस इवेंट को ग्लैमर, म्यूजिक, डांस और एंटरटेनमेंट के खूबसूरत संगम के तौर पर तैयार किया जा रहा है। शो की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं, और आयोजक इसे दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव बनाने में जुटे हैं। जाहिर है, चैरिटी के इस मंच पर मनोरंजन और नेकी का संगम शहरवासियों को खासा पसंद आने वाला है।