'तारक मेहता...' में बड़ा ट्विस्ट! माधवी भाभी के अचार में मिला कांच का टुकड़ा, लाइसेंस हुआ सस्पेंड

गोकुलधाम सोसाइटी में इस बार मुसीबत किसी और की नहीं बल्कि सबकी चहेती माधवी भाभी की है। बरसों की मेहनत से खड़ा किया गया उनका अचार-पापड़ का बिज़नेस अचानक बंद हो जाता है, वजह जानकर हर कोई हैरान रह जाएगा। आखिर माधवी अपनी बेगुनाही कैसे साबित करेंगी? पूरी कहानी जानने के लिए पढ़ें आगे।

Aug 11, 2026 - 16:40
Aug 11, 2026 - 16:42
 0
'तारक मेहता...' में बड़ा ट्विस्ट! माधवी भाभी के अचार में मिला कांच का टुकड़ा, लाइसेंस हुआ सस्पेंड

माधवी भिड़े के अचार-पापड़ बिज़नेस पर लगा ताला

अनन्य सोचपॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की गोकुलधाम सोसाइटी में एक नई मुसीबत ने दस्तक दी है, और इस बार कहानी के केंद्र में हैं माधवी भिड़े। क्रिएटर और प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी के इस शो में मौजूदा ट्रैक में माधवी का बरसों पुराना और बेहद लोकप्रिय घरेलू अचार-पापड़ का बिजनेस (Business) अचानक बंद हो जाता है। फूड एंड ड्रग डिपार्टमेंट (Food and Drug Department) उनका लाइसेंस सस्पेंड कर देता है, क्योंकि उनके एक अचार प्रोडक्ट में कथित तौर पर कांच का टुकड़ा (Glass Piece) पाया गया है।

पूरी गोकुलधाम सोसाइटी में मचा हड़कंप

यह खबर सुनते ही भिड़े परिवार समेत पूरी गोकुलधाम सोसाइटी (Gokuldham Society) सन्न रह जाती है। माधवी के लिए यह बिज़नेस सिर्फ कमाई का जरिया नहीं, बल्कि उनकी पहचान और गर्व का प्रतीक रहा है। ऐसे में यह घटना उनके लिए बड़े झटके से कम नहीं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर अचार में कांच आया कैसे — क्या यह महज एक चूक थी, या इसके पीछे कोई गहरी साजिश छिपी है? मुश्किल की इस घड़ी में पूरा गोकुलधाम परिवार माधवी के साथ खड़ा नजर आता है और सच जानने की कोशिश में जुट जाता है।

फूड सेफ्टी और हाइजीन पर सशक्त संदेश

शो हमेशा से सामाजिक रूप से प्रासंगिक मुद्दों को मनोरंजक अंदाज में पेश करने के लिए जाना जाता रहा है। इस बार भी कहानी के जरिए फूड सेफ्टी और हाइजीन (Food Safety and Hygiene) जैसे अहम मुद्दे को दर्शकों तक बेहद संतुलित तरीके से पहुंचाया जा रहा है — जहां एक ओर फूड बिज़नेस चलाने वालों की जिम्मेदारी को दिखाया गया है, वहीं दूसरी ओर उपभोक्ताओं की सुरक्षा में नियामक संस्थाओं की भूमिका को भी उजागर किया गया है।

अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या माधवी भाभी अपनी बेगुनाही साबित कर पाएंगी और उनका मशहूर अचार-पापड़ बिज़नेस दोबारा शुरू हो पाएगा। दर्शकों को आगे भरपूर ड्रामा, हंसी-मजाक और कई अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं।