गुरू गोविंद सिंह जयंती आज, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं  

अनन्य सोच, जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सिख धर्म के दसवें गुरू एवं खालसा पंथ के संस्थापक गुरू गोविंद सिंह की जयंती (29 दिसम्बर) पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। गहलोत ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी का जीवन हमें सर्वोच्च त्याग की भावना के साथ सदैव सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने देश और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया है कि वे गुरु गोविंद सिंह जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर देश एवं प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं।