गांव की तरक्की ही बनेगी राजस्थान की ताकत: भजनलाल शर्मा का बड़ा संदेश, वीडीओ को बताया विकास की रीढ़

सुशासन से समृद्धि का रोडमैप; ‘ग्राम-2026’ और विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

गांव की तरक्की ही बनेगी राजस्थान की ताकत: भजनलाल शर्मा का बड़ा संदेश, वीडीओ को बताया विकास की रीढ़

अनन्य सोच। Bhajanlal Sharma ने कहा कि (VDO Rajasthan) ग्राम विकास अधिकारी (VDO) गांवों की प्रगति के सबसे मजबूत स्तंभ हैं और उनके प्रयासों से ही राजस्थान को समृद्ध बनाया जा सकता है। (Rural Development) मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने सुशासन को विकास की सबसे बड़ी कुंजी बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि (Rajasthan Government) “नागरिक देवो भव” के मंत्र को अपनाते हुए ग्राम विकास अधिकारी अंतिम छोर के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रहे हैं। (Good Governance) उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री की सोच के अनुरूप योजनाओं को जमीन पर उतारने में VDO की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने ‘विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान’ के तहत हर गांव और वार्ड के सर्वांगीण विकास का खाका तैयार करने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि ‘ग्राम-2026’ पहल के जरिए किसानों को सशक्त बनाने और खेती को आधुनिक बनाने की दिशा में राज्य सरकार तेजी से काम कर रही है। साथ ही, आगामी ग्लोबल राजस्थान AgriTech Meet में भी VDO की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

मुख्यमंत्री ने राज्य में पानी और बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए चल रही परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ‘रामजल सेतु लिंक परियोजना’ जैसे प्रयासों से जल आपूर्ति मजबूत हो रही है, वहीं किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके अलावा ‘राइजिंग राजस्थान’ के जरिए औद्योगिक निवेश बढ़ाने और युवाओं को रोजगार के अवसर देने पर भी जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, स्वामित्व योजना और राजीविका जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिल रहा है।

कर्मचारियों के हितों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने पदोन्नति में आ रही बाधाओं को दूर किया है, वरिष्ठ ग्राम विकास अधिकारी का पद सृजित किया गया है और ग्रेच्यूटी सीमा को 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये किया गया है।

मुख्यमंत्री ने अपने सरपंच कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि VDO और सरपंच गांव के विकास की सबसे मजबूत कड़ी हैं। उन्होंने सभी से मिलकर राजस्थान को देश का नंबर वन राज्य बनाने का आह्वान किया।