Jaipur तैयार, दुनिया की नजरें Rajasthan पर! BRICS Ministers Meet से पहले Chief Secretary का बड़ा Action Plan
BRICS Industry & Trade Ministers Meeting 2026 से पहले Rajasthan Government पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। Chief Secretary V. Srinivas ने बुधवार को हाई-लेवल समीक्षा बैठक में सुरक्षा, Traffic Management, Airport Protocol, Beautification, Hospitality और Branding सहित सभी तैयारियों को तय समय सीमा में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। 6 और 7 अगस्त को होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन के जरिए जयपुर एक बार फिर वैश्विक मंच पर अपनी मेजबानी का दम दिखाने जा रहा है।
अनन्य सोच। Jaipur में 6 और 7 अगस्त को आयोजित होने वाली BRICS Industry & Trade Ministers Meeting को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में Chief Secretary V. Srinivas ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह आयोजन केवल एक सम्मेलन नहीं, बल्कि Rajasthan की वैश्विक पहचान और प्रशासनिक क्षमता की बड़ी परीक्षा है।
उन्होंने कहा कि BRICS Group में Brazil, Russia, India, China, South Africa, Egypt, Ethiopia, Iran, UAE और Indonesia जैसे प्रमुख देश शामिल हैं। इन देशों के मंत्री और वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल जयपुर पहुंचेंगे, ऐसे में हर व्यवस्था अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होनी चाहिए।
बैठक में Home Department और Rajasthan Police को Airport, Venue, Hotels और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रतिनिधिमंडलों के निर्बाध आवागमन के लिए प्रभावी Motorcade Management और Traffic Plan तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया।
Jaipur Municipal Corporation (JMC) और Jaipur Development Authority (JDA) को आयोजन मार्गों और प्रमुख स्थलों पर Beautification, साफ-सफाई, आकर्षक Lighting, हरियाली और नागरिक सुविधाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। एयरपोर्ट पर मेहमानों के स्वागत से लेकर शहर की ब्रांडिंग तक हर पहलू को त्रुटिरहित बनाने पर बल दिया गया।
बैठक में Protocol, Medical Support, Cultural Programmes, City Tour, Branding, Airport Facilitation और Emergency Response System की भी विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही की गुंजाइश नहीं रहेगी।
विशेषज्ञों का मानना है कि BRICS Summit Meetings की सफल मेजबानी से Jaipur और Rajasthan को Global Investment, Trade, Tourism और International Business के नए अवसर मिल सकते हैं। अब निगाहें 6 अगस्त पर टिकी हैं, जब दुनिया के प्रभावशाली देशों के प्रतिनिधि गुलाबी नगरी की मेहमाननवाजी और व्यवस्थाओं का अनुभव करेंगे।