Scholarship 2026-27: राजस्थान में ऑनलाइन आवेदन की Last Date बढ़ी, अब 31 दिसंबर तक कर सकेंगे Apply
Rajasthan में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने Scholarship 2026-27 के Online Application की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर 2026 कर दी है।
अनन्य सोच । Rajasthan के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने Scholarship Scheme के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए Online Registration और आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले यह Last Date 31 अक्टूबर निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 31 दिसंबर 2026 कर दिया गया है।
विद्यार्थियों को मिली राहत
विभाग के निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव श्री ललित कुमार ने बताया कि यह संशोधन विद्यार्थियों के हित में किया गया है। अब राजकीय और निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत विद्यार्थी पेपरलेस Online Registration कर 31 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
शिक्षण संस्थाओं के लिए भी बढ़ी Deadline
शिक्षण संस्थाओं को भी Scholarship Portal पर निम्न कार्य पूरे करने के लिए बढ़ी हुई अवधि मिलेगी:
पंजीयन/नवीनीकरण (Registration/Renewal)
कोर्स मैपिंग (Course Mapping)
मान्यता का अद्यतन
पाठ्यक्रमानुसार Fee Structure अपडेट करना
विद्यार्थियों के लिए जरूरी बात
जो विद्यार्थी अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उन्हें अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर Online Application पूरा कर लेना चाहिए। आवेदन की प्रक्रिया Scholarship Portal पर पूरी तरह ऑनलाइन है, इसलिए किसी कागजी कार्रवाई की जरूरत नहीं होगी।