Vice Chancellor नियुक्त: गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के कुलगुरु बने प्रो. शिव सिंह सारंगदेवोत
राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने प्रो. शिव सिंह सारंगदेवोत को गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा का Vice Chancellor नियुक्त किया। जानें नियुक्ति की अवधि।
अनन्य सोच । राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने शनिवार को आदेश जारी कर प्रो. शिव सिंह सारंगदेवोत को गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा के Vice Chancellor (कुलगुरु) पद पर नियुक्त किया है।
राज्य सरकार के परामर्श से जारी हुआ आदेश
कुलाधिपति श्री बागडे ने राज्य सरकार के परामर्श से कुलगुरु पद पर नियुक्ति का यह आदेश जारी किया है। इस आदेश के साथ बांसवाड़ा स्थित जनजातीय विश्वविद्यालय को नया नेतृत्व मिल गया है।
नियुक्ति की अवधि
आदेश के अनुसार, यह नियुक्ति प्रो. सारंगदेवोत के कार्यभार संभालने की तिथि से 3 वर्ष या 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक के लिए की गई है।