'No Filter Needed'... Jaipur की खूबसूरती पर फिदा हुईं Nargis Fakhri, कुल्हड़ वाली Chai से लेकर E-Rickshaw Ride तक जीया Pink City का असली रंग
Bollywood Actress Nargis Fakhri का Jaipur Visit सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक Video में उन्होंने Pink City की खूबसूरती को बिना किसी Filter के दिखाते हुए लिखा— "Jaipur को खूबसूरत दिखाने के लिए किसी Filter की जरूरत नहीं थी... और मुझे भी नहीं।" उनका यह अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है।
अनन्य सोच। बॉलीवुड अभिनेत्री Nargis Fakhri ने अपने आधिकारिक Instagram अकाउंट पर शेयर किए गए Video से एक बार फिर साबित कर दिया कि Jaipur की पहचान केवल उसकी ऐतिहासिक इमारतें नहीं, बल्कि उसकी संस्कृति, लोग और रोजमर्रा की जिंदगी भी है। वीडियो में वह किसी Celebrity की तरह नहीं, बल्कि एक आम Tourist की तरह शहर की गलियों में घूमती, स्थानीय लोगों से मिलती और Pink City के रंगों में पूरी तरह घुलती नजर आती हैं।
वीडियो की शुरुआत Jaipur की ऐतिहासिक धरोहर और गुलाबी इमारतों से होती है। इसके बाद Nargis पुराने बाजारों, संकरी गलियों और पारंपरिक माहौल का आनंद लेती दिखाई देती हैं। उन्होंने Rajasthan की प्रसिद्ध Kathputli Art, पारंपरिक Jewellery और स्थानीय संस्कृति को भी बेहद करीब से महसूस किया।
वीडियो का सबसे खास पल तब सामने आया, जब Nargis शहर की चर्चित Sahu Tea Stall पहुंचीं। यहां उन्होंने खुद चाय बनाना सीखा, कुल्हड़ में चाय का स्वाद लिया और स्थानीय लोगों के बीच बैठकर उनसे बातचीत भी की। उनका यह सादगीभरा अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
इतना ही नहीं, शहर घूमने के लिए उन्होंने Luxury Car की बजाय E-Rickshaw Ride को चुना। इस दौरान उन्होंने Jaipur की गलियों, बाजारों और ऐतिहासिक रास्तों को करीब से देखा और कैमरे में कैद किया। उनके चेहरे पर शहर को महसूस करने की खुशी साफ नजर आई।
Nargis का यह Video तेजी से Viral हो रहा है। फैंस का कहना है कि उन्होंने Jaipur की उस असली पहचान को दुनिया के सामने रखा है, जो किसी Filter या दिखावे की नहीं, बल्कि अपनी विरासत, आत्मीयता और जीवंत संस्कृति की वजह से खास है। यही कारण है कि उनका यह Jaipur Travel Video इंटरनेट पर लगातार चर्चा बटोर रहा है।