पचपदरा रिफाइनरी बनी राजस्थान का 'ग्रोथ इंजन', PM मोदी जल्द करेंगे शुभारंभ, CM भजनलाल की माइक्रो मॉनिटरिंग लाई रंग
मुख्यमंत्री आवास पर हुई हाई-लेवल मीटिंग में सामने आई बड़ी जानकारी, आधा दर्जन से ज्यादा यूनिट्स शुरू, कई प्रोडक्ट्स का उत्पादन भी हुआ शुरू
अनन्य सोच। राजस्थान के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पचपदरा रिफाइनरी कम पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स प्रोजेक्ट अब तेजी से अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पर इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें रिफाइनरी की प्रगति और संचालन को लेकर विस्तृत Review किया गया।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत शीघ्र ही पचपदरा रिफाइनरी का विधिवत शुभारंभ करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। मुख्यमंत्री ने इस प्रोजेक्ट के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि पचपदरा रिफाइनरी न सिर्फ देश की Energy Security को मजबूती देगी, बल्कि यह राजस्थान का असली Growth Engine साबित होगी।
बैठक में सबसे दिलचस्प पहलू यह रहा कि एचआरआरएल (HRRL) प्रबंधन ने खुद मुख्यमंत्री की Micro Monitoring की जमकर सराहना की। प्रबंधन ने बताया कि राज्य सरकार और एचआरआरएल अधिकारियों ने टीम भावना से काम करते हुए बेहद कम समय में रिफाइनरी को दोबारा ऑपरेशनल बना दिया है। फिलहाल आधा दर्जन से अधिक यूनिट्स में Production शुरू हो चुका है और कई प्रोडक्ट्स तैयार होने लगे हैं।
इस खास मौके पर एचआरआरएल प्रबंधन ने मुख्यमंत्री को रिफाइनरी से निकलने वाले विभिन्न Products के सैम्पल भेंट किए, साथ ही रिफाइनरी का Model और इसकी ऐतिहासिक यात्रा को दर्शाती एक खूबसूरत बुकलेट भी प्रस्तुत की।
इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा, प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया सहित एचआरआरएल प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर पीएम मोदी किस तारीख को इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट का शुभारंभ करते हैं।