रवि किशन का वायरल अंदाज: स्टूडेंट्स के बीच जमकर थिरके, बोले- ट्रोलिंग से डरो मत

Aug 18, 2026 - 23:19
Aug 18, 2026 - 23:22
 0
रवि किशन का वायरल अंदाज: स्टूडेंट्स के बीच जमकर थिरके, बोले- ट्रोलिंग से डरो मत

अनन्य सोच। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सांसद Ravi Kishan इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने खास अंदाज को लेकर खूब चर्चा में हैं। मंगलवार को जयपुर में भी उनका यही रंग देखने को मिला, जब वे युवाओं के बीच पहुंचे और देखते ही देखते पूरा माहौल मस्ती, डांस और ठहाकों से गूंज उठा। Ravi Kishan ने स्टूडेंट्स के साथ जमकर डांस किया, अपने वायरल Dance Steps दोहराए और कई यादगार पलों को कैमरे में कैद कराया।

पूर्णिमा ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के पांच दिवसीय Orientation Program ‘Pehla Kadam’ में पहुंचे Ravi Kishan ने मंच पर आते ही अपने देसी अंदाज में ‘खम्मा घणी’ कहकर युवाओं का दिल जीत लिया। इसके बाद उन्होंने स्टूडेंट्स के साथ खुलकर बातचीत की और कई गानों पर उनके साथ डांस करते नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उनके खास स्टेप्स की झलक भी यहां देखने को मिली।

जेन जी’ के प्यार का खोला राज

Ravi Kishan ने अपने अंदाज में कहा कि Mahadev की कृपा है कि उन्हें Gen Z का इतना प्यार मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर इन दिनों वे लगातार वायरल हो रहे हैं और जयपुर का यह कार्यक्रम इन चर्चाओं के बाद उनका पहला कार्यक्रम है। युवाओं के बीच पहुंचकर उन्होंने खुशी भी जाहिर की।

ट्रोलिंग पर बोले- अब कमेंट नहीं पढ़ता

सोशल मीडिया Trolling के सवाल पर Ravi Kishan ने कहा कि युवाओं को ट्रोलिंग से परेशान नहीं होना चाहिए। उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि वे खुद भी कई बार ट्रोल हुए हैं और अब अपनी पोस्ट पर आने वाले कमेंट्स कम ही पढ़ते हैं।

दिल की सुनते हैं, काम में दिमाग लगाते हैं

जब उनसे पूछा गया कि जिंदगी में वे Heart या Mind में से किसकी सुनते हैं, तो Ravi Kishan ने दिलचस्प जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वे दिल की सुनते हैं, लेकिन काम के मामले में दिमाग को प्राथमिकता देते हैं।

अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि मुश्किल वक्त में उन्हें किसी ने मदद नहीं दी, इसलिए उन्होंने राजनीति में आने के बाद लोगों की मदद करने का संकल्प लिया। उन्होंने यह भी कहा कि Acting उनका शौक है, जबकि Politics को वे निस्वार्थ भाव से करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में पूर्णिमा ग्रुप की एडवाइजर रेणु सिंघी ने Ravi Kishan को स्मृति चिन्ह भेंट किया। हालांकि कार्यक्रम की शुरुआत एक औपचारिक मंच से हुई थी, लेकिन Ravi Kishan की एंट्री के बाद पूरा माहौल किसी Bollywood Entertainment Show जैसा नजर आया।