"पापा को याद कर मंच पर छलक पड़े Sunny Deol के आंसू! Dharmendra का जिक्र होते ही थम गईं सांसें, Shabana Azmi ने सुनाया दिल जीत लेने वाला किस्सा"
Batwara 1947 Trailer Launch में एक ऐसा भावुक पल देखने को मिला, जिसने पूरे ऑडिटोरियम को खामोश कर दिया। Rajkumar Santoshi ने जैसे ही दिवंगत Dharmendra का जिक्र किया, Sunny Deol खुद को संभाल नहीं पाए और मंच पर ही फूट-फूटकर रो पड़े। वहीं Shabana Azmi ने शूटिंग के दौरान Sunny Deol के साथ जुड़ा ऐसा अनुभव साझा किया, जिसने हर किसी का दिल छू लिया। इस इमोशनल इवेंट में फिल्म से जुड़े कई बड़े खुलासे भी हुए।
अनन्य सोच। मुंबई में आयोजित Batwara 1947 Trailer Launch सिर्फ एक फिल्मी इवेंट नहीं रहा, बल्कि यह यादों, भावनाओं और रिश्तों का ऐसा संगम बन गया जिसने वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम कर दीं। जब निर्देशक Rajkumar Santoshi ने मंच से बताया कि दिवंगत अभिनेता Dharmendra ने फिल्म की आखिरी झलक देखी थी और पूरी टीम को इसकी सफलता का आशीर्वाद दिया था, तभी मंच पर मौजूद Sunny Deol का दर्द छलक पड़ा। पिता की यादों ने उन्हें इतना भावुक कर दिया कि वे अपने आंसू नहीं रोक सके। पूरे हॉल में कुछ पल के लिए सन्नाटा छा गया और दर्शकों ने तालियों के साथ उनका हौसला बढ़ाया।
इवेंट में Shabana Azmi, Sunny Deol, Karan Deol, Preity Zinta, Ali Fazal समेत फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा शबाना आजमी के उस भावुक किस्से की रही, जिसे सुनकर हर कोई भावुक हो गया।
शबाना आजमी ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान एक बेहद कठिन दृश्य था, जिसमें विलेन उनके किरदार के साथ बदसलूकी करता है और उनका कुर्ता फट जाता है। सीन खत्म होने के बाद वह खुद को असहज और लाचार महसूस कर रही थीं। तभी Sunny Deol बिना कुछ कहे उनके पास आए और अपने हाथों से उनके कंधों पर दुपट्टा डाल दिया। शबाना ने कहा कि उस पल उन्हें लगा जैसे कोई को-एक्टर नहीं, बल्कि उनका अपना बेटा उनकी रक्षा के लिए खड़ा हो गया हो। उन्होंने कहा कि 50 वर्षों के फिल्मी करियर में किसी कलाकार के व्यवहार ने उन्हें इतना भावुक पहली बार किया।
इसी दौरान शबाना ने माहौल को हल्का करते हुए देओल परिवार के साथ अपने लंबे रिश्ते का भी जिक्र किया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्होंने पहले Dharmendra के साथ काम किया, अब Sunny Deol और Karan Deol के साथ फिल्म कर रही हैं। अब बस Bobby Deol के साथ काम करना बाकी है। उनकी यह बात सुनते ही पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा।
भावुक नजर आए Sunny Deol ने कहा कि Batwara 1947 सिर्फ भारत विभाजन की कहानी नहीं, बल्कि मां और बेटे के अटूट रिश्ते की भी कहानी है। उन्होंने कहा कि फिल्म देखने के बाद हर दर्शक अपनी मां के प्रति पहले से ज्यादा सम्मान और प्यार महसूस करेगा। हाल ही में उन्होंने अपनी मां Prakash Kaur के साथ तस्वीर साझा करते हुए इस फिल्म को दुनिया की हर मां के त्याग और ममता को समर्पित बताया था।
फिल्म को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई। CBFC ने Batwara 1947 को बिना किसी कट के 'A' Certificate दिया है। Sunny Deol ने दर्शकों से अपील करते हुए कहा कि 14 August 2026 को Partition Day के अवसर पर सिनेमाघरों में जाकर इस ऐतिहासिक फिल्म को जरूर देखें।
करीब 30 साल बाद Rajkumar Santoshi और Sunny Deol की सुपरहिट जोड़ी फिर साथ लौटी है। Ghayal, Damini और Ghatak जैसी यादगार फिल्मों के बाद यह फिल्म दोनों के करियर की सबसे चर्चित वापसी मानी जा रही है। Aamir Khan और Aparna Purohit द्वारा प्रोड्यूस इस फिल्म का संगीत A.R. Rahman ने तैयार किया है, जबकि गीत Javed Akhtar ने लिखे हैं। Batwara 1947 में Sunny Deol, Shabana Azmi, Preity Zinta, Karan Deol, Ali Fazal और Abhimanyu Singh अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 14 August 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।