'दिलजीत ने नहीं, कहानी ने जीता दिल' — जयपुर में इम्तियाज़ अली ने खोले 'मैं वापस आऊंगा' की सफलता के राज
बड़े स्टार्स के बिना भी कोई फिल्म कैसे दर्शकों के दिलों पर राज कर सकती है? इस सवाल का जवाब देने जयपुर पहुंचे डायरेक्टर इम्तियाज़ अली ने अपनी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की कामयाबी के पीछे छुपी असली वजह बताई — जानिए उनकी जुबानी पूरी कहानी।
अनन्य सोच। Film Director इम्तियाज़ अली का मानना है कि किसी भी फिल्म की सबसे बड़ी ताकत उसकी कहानी और गुणवत्ता होती है, न कि केवल बड़े सितारों की मौजूदगी। अपनी नई फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह फिल्म किसी Big Star पर आधारित नहीं है, इसलिए इसकी शुरुआत बहुत बड़ी होना स्वाभाविक नहीं था। उनका कहना है कि अच्छी फिल्मों का सफर धीरे-धीरे आगे बढ़ता है और जब दर्शक एक-दूसरे को फिल्म देखने की सलाह देने लगते हैं, तभी वह वास्तव में सफल होती है।
देशभर के सिनेमाघरों में शानदार Box Office प्रदर्शन कर रही फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' Positive Word of Mouth के दम पर लगातार दर्शकों का दिल जीत रही है। इसी क्रम में फिल्म के डायरेक्टर जयपुर पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शकों से मुलाकात कर फिल्म को मिले अपार प्रेम के लिए आभार जताया।
नए कलाकारों पर जताया भरोसा, बोले- कहानी ही असली ताकत
नए कलाकारों के साथ फिल्म बनाने के फैसले पर इम्तियाज़ अली ने कहा कि उनका भरोसा हमेशा Acting और Story की शक्ति पर रहा है, न कि Film Industry के व्यावसायिक पक्ष पर। हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि फिल्म के पोस्टर और प्रचार में दिलजीत दोसांझ की उपस्थिति ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने में अहम भूमिका निभाई, क्योंकि दिलजीत आज एक Global Identity रखने वाले कलाकार हैं।
विभाजन की त्रासदी से जुड़ी है फिल्म की भावनात्मक कहानी
फिल्म की पृष्ठभूमि में देश के Partition की त्रासदी को शामिल करने पर उन्होंने कहा कि विभाजन झेल चुके लोगों से बातचीत ने उन्हें सिखाया कि कोई भी Love Story समाज और इतिहास से अलग नहीं हो सकती। फिल्म के पात्र कीनू और जिया की प्रेम कहानी को विश्वसनीय बनाने के लिए उस दौर की वास्तविक परिस्थितियों का चित्रण जरूरी था।
'आज के युवाओं को सबसे ज्यादा प्रेम और भरोसे की जरूरत'
आज की Young Generation पर राय रखते हुए उन्होंने कहा कि युवा भले ही भ्रम और दबाव के बीच जी रहे हों, लेकिन उनके भीतर सच्चे प्रेम और गहरे रिश्तों की चाहत पहले से कहीं अधिक है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी और वेदांग रैना ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं, जो बिरला स्टूडियोज़ वर्ल्डवाइड के बैनर तले देशभर में सफलतापूर्वक प्रदर्शित हो रही है।