'देवी विज्ञानम्' का जयपुर में ट्रेलर लॉन्च: टीकू तलसानिया-पूजा जोशी की फिल्म में आस्था और Science का मेल
जयपुर के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में Devi Vigyanam का Official Trailer लॉन्च हुआ। टीकू तलसानिया, पूजा जोशी की इस फिल्म में आस्था, सनातन संस्कृति और विज्ञान का रिश्ता दिखेगा।
अनन्य सोच । आस्था, सनातन संस्कृति और विज्ञान को जोड़ने वाली हिंदी फिल्म 'देवी विज्ञानम्' का Official Trailer जयपुर के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में एक समारोह के दौरान लॉन्च किया गया। कार्यक्रम में आध्यात्मिक जगत, राजनीति और समाजसेवा से जुड़ी कई हस्तियां मौजूद रहीं।
अतिथियों ने की पहल की सराहना
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी मुख्य अतिथि थे। विशिष्ट अतिथियों में विधायक बालमुकुंद आचार्य, आध्यात्मिक गुरु स्वामी अवधेशानंद गिरि, आध्यात्मिक गुरु एवं डॉक्टर कर्णी प्रताप सिंह और समाजसेवी मनीष रिनवा शामिल रहे। सभी ने फिल्म की टीम को शुभकामनाएं दीं और इस विषय को बड़े पर्दे पर लाने की सराहना की।
स्टारकास्ट और टीम रही मौजूद
फिल्म की Starcast में टीकू तलसानिया, पूजा जोशी, के. आर्यवर्धन और चेतन धनानी शामिल हैं। लॉन्च के मौके पर निर्देशक कर्तव्य शाह और किंग प्रोडक्शन हाउस की टीम भी उपस्थित रही।
देवनानी और भाटी ने क्या कहा
वासुदेव देवनानी ने कहा कि फिल्म महत्वपूर्ण पहलुओं को सामने लाएगी और लोगों को अध्यात्म और विज्ञान के आपसी संबंध को समझने का अवसर देगी। रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि टीम ने करीब एक साल मेहनत की है और यह फिल्म सनातन संस्कृति और आस्था को आगे बढ़ाने की दिशा में सराहनीय प्रयास है।
कलाकारों के अनुभव
टीकू तलसानिया ने इसे सोचने पर मजबूर करने वाला विषय बताया और कहा कि उन्हें दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार है। पूजा जोशी ने कहा कि फिल्म ऐसे विषयों को छूती है जिनका संस्कृति और मान्यताओं से गहरा जुड़ाव है। के. आर्यवर्धन ने इसे सीखने वाला अनुभव बताया और उम्मीद जताई कि दर्शकों को इसमें जुड़ने और सोचने के कई पहलू मिलेंगे।