अब युवाओं को नहीं काटने होंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर! Rajasthan में My Bharat Portal बनेगा हर Opportunity का सबसे बड़ा Gateway

Rajasthan के युवाओं के लिए बड़ी खबर है। अब Education, Skill Development, Internship, Employment, Sports, Innovation और Government Schemes से जुड़े सभी अवसर एक ही प्लेटफॉर्म My Bharat Portal पर उपलब्ध कराने की तैयारी तेज हो गई है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि युवा हितैषी योजनाओं का जल्द से जल्द पोर्टल से Integration सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रदेश का हर युवा बिना भटकाव सीधे अवसरों से जुड़ सके।

Jul 22, 2026 - 14:58
Jul 22, 2026 - 15:22
 0
अब युवाओं को नहीं काटने होंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर! Rajasthan में My Bharat Portal बनेगा हर Opportunity का सबसे बड़ा Gateway

अनन्य सोच। राजस्थान सरकार ने युवाओं के लिए My Bharat Portal को राज्य का सबसे बड़ा Single Window Platform बनाने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार अब प्रदेश के युवाओं को Education, Skill Development, Employment, Internship, Sports, Innovation, Volunteering और विभिन्न Government Schemes की जानकारी व अवसर एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे।

शासन सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि युवाओं से संबंधित सभी योजनाओं, कार्यक्रमों और सेवाओं का My Bharat Portal पर समयबद्ध Integration सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विभागों के बीच बेहतर Coordination के जरिए इस पोर्टल को युवाओं के लिए सबसे भरोसेमंद प्लेटफॉर्म बनाया जाए।

बैठक में Youth Registration Campaign, विभागवार प्रगति, जिला स्तरीय प्रदर्शन, स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विशेष पंजीकरण अभियान, My Bharat Campus Ambassador, Nodal Officer की नियुक्ति और जिला स्तरीय समितियों के गठन की समीक्षा भी की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अधिक से अधिक युवाओं को इस अभियान से जोड़ने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाए।

अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार Nasha Mukt Yuva–Viksit Bharat Campaign, Fit Rajasthan, Sports Volunteering, Viksit Bharat @2047, Vibrant Village Programme, Experiential Learning Programme (ELP) और Senior Citizen Service जैसे नवाचार आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं की भागीदारी लगातार बढ़ा रही है।

वहीं, My Bharat के राज्य निदेशक देवेन्द्र व्यास ने Rajasthan Specific Chapter, विभागीय संसाधनों के Integration, Campus Ambassador Programme, Feedback Box, Idea Box और युवाओं के लिए तैयार किए जा रहे नए Digital Resources की प्रगति की जानकारी दी।

सरकार का लक्ष्य है कि My Bharat Portal केवल एक वेबसाइट न रहकर ऐसा डिजिटल इकोसिस्टम बने, जहां राजस्थान का हर युवा अपनी पढ़ाई, करियर, कौशल विकास और सरकारी योजनाओं से जुड़े हर अवसर तक एक क्लिक में पहुंच सके। आने वाले समय में यह पोर्टल प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए करियर और विकास का सबसे बड़ा डिजिटल गेटवे साबित हो सकता है।