Pehla Pyaar Doosri Baar Review: Luv Ranjan की स्टाइल में ऐसी Entertainer, जो दिल जीत लेती है ⭐⭐⭐⭐

Pehla Pyaar Doosri Baar Review: तीन दोस्तों की मज़ेदार कहानी, 6 नए चेहरे, Rajkummar Rao का Special Appearance और Luv Ranjan की सिग्नेचर राइटिंग। पढ़ें Ananya Soch का पूरा रिव्यू।

Oct 24, 2026 - 07:58
Oct 24, 2026 - 08:09
 0
Pehla Pyaar Doosri Baar Review: Luv Ranjan की स्टाइल में ऐसी Entertainer, जो दिल जीत लेती है ⭐⭐⭐⭐

अनन्य सोच । अगर आप Luv Ranjan की फिल्मों के फैन हैं, तो Pehla Pyaar Doosri Baar आपके लिए एक पक्का Entertainment Package है। बिना किसी बड़ी उम्मीद के थिएटर पहुंचे दर्शक को भी यह फिल्म शुरू से आखिर तक बांधे रखती है। आम तौर पर फिल्में या तो पहले हाफ में असर छोड़ती हैं या दूसरे में, लेकिन यहां पूरी फिल्म एक जैसी रफ्तार से चलती है।

कहानी और Screenplay

फिल्म तीन दोस्तों की कहानी है, जो अपना पहला प्यार दोबारा पाना चाहते हैं। इसके पीछे की वजह एक Superstar Cameo से जुड़ी है, जिसे थिएटर में ही देखना बेहतर होगा। कहानी का ट्रीटमेंट ताज़ा है और Dialogues में ऐसे One-liners हैं, जो दोस्तों की महफ़िल में खूब चलेंगे। पहला हाफ हंसी से भरा है, जबकि दूसरे हाफ की शुरुआत में कहानी भावुक मोड़ लेती है और फिर शानदार क्लाइमैक्स तक पहुंचती है।

Performances: 6 नए चेहरे, 6 सही चुनाव

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसके New Comers हैं, जिन्हें कास्टिंग डायरेक्टर Vicky Sidana ढूंढकर लाए हैं। Alisha Chopra, Sparsh Walia, Sakshi Vaidya, Kunal Vaidya और Sargun Kaur Luthra अपने किरदारों में पूरी तरह फिट बैठते हैं। खासतौर पर Sparsh Walia के एक्सप्रेशन हंसी की गारंटी हैं। Rajkummar Rao का Special Appearance फिल्म में अलग रंग भरता है और उनकी एक्टिंग हमेशा की तरह दमदार है।

Direction, Writing और Music

Anuj Saini के निर्देशन और Jehaan Handa व Luv Ranjan की लिखावट में हर फ्रेम पर Luv Ranjan की छाप दिखती है। फिल्म आपको कॉलेज डेज़ की यादों में ले जाती है। Music अच्छा है, पर एक गाना कम किया जा सकता था, क्योंकि किरदारों की पगलोली देखने में ही ज़्यादा मज़ा आता है।

Verdict

कुछ छोटी कमियों के बावजूद यह एक Must Watch Bollywood Entertainer है। नए कलाकारों को मौका देने के लिए यह फिल्म हर तरह से तारीफ की हकदार है।

Ananya Soch Rating: ⭐⭐⭐⭐ (4/5)