राजस्थान में Investors की बंपर दौड़: 240 प्लॉट्स के लिए आए 449 आवेदन, 195 करोड़ की जमीन के लिए 31 जुलाई को लॉटरी
राजस्थान में औद्योगिक निवेश को लेकर निवेशकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। RIICO की Direct Allotment Scheme के 12वें चरण में आवेदनों की बाढ़ आ गई है। जानिए किस औद्योगिक क्षेत्र में सबसे ज्यादा डिमांड रही और कब होगी लॉटरी...
अनन्य सोच। राजस्थान में औद्योगिक निवेश को गति देने की दिशा में राज्य सरकार का बड़ा कदम अब रंग लाता दिख रहा है। रीको (RIICO) की Direct Allotment Scheme-2025 के 12वें चरण में निवेशकों का जबरदस्त रुझान देखने को मिला है। रीको को 240 Industrial Plots के लिए कुल 449 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो प्रदेश में औद्योगिक निवेश के प्रति बढ़ते भरोसे को दर्शाता है।
145 एकड़ जमीन, 195 करोड़ की कीमत
इन भूखंडों का कुल क्षेत्रफल करीब 145 एकड़ है, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 195 करोड़ रुपए आंकी गई है। जिन प्लॉट्स के लिए एक से ज्यादा आवेदन आए हैं, उनके लिए 31 जुलाई 2026 को Lottery के जरिए आवंटन किया जाएगा।
बोरानाडा एक्सटेंशन रहा सबसे आकर्षक विकल्प
इस चरण में नवीन औद्योगिक क्षेत्र बोरानाडा विस्तार के 14 भूखंड शामिल किए गए, जिनके लिए 31 आवेदन मिले। इसके अलावा आईटी पार्क माकड़वाली (अजमेर) के लिए 14, रूंध सोखरी (अलवर) के लिए 28, बोरावास कलावा प्रथम (बालोतरा) के लिए 35, श्रीराम जानकी औद्योगिक क्षेत्र (जयपुर) के लिए 21, धुनवाला (भीलवाड़ा) के लिए 15 और कचारिया औद्योगिक क्षेत्र (किशनगढ़) के लिए सबसे ज्यादा 51 आवेदन प्राप्त हुए।
अब तक 19,700 करोड़ का निवेश, 39 हजार को रोजगार
गौरतलब है कि इस योजना के अब तक 11 चरण सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं, जिनके तहत 1986 औद्योगिक भूखंडों का आवंटन किया गया। इससे प्रदेश में 19,700 करोड़ रुपए से अधिक का Investment हुआ और 39,000 से ज्यादा लोगों को Employment मिला। वहीं 328 भूखंडों का आवंटन प्रोसेस में है, जिससे 1,500 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश की उम्मीद है।
रीको के प्रबंध निदेशक सुरेश कुमार ओला ने बताया कि Rising Rajasthan के तहत MOU करने वाले निवेशकों को इसी योजना के जरिए प्लॉट उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि Ease of Doing Business को नई ऊंचाई दी जा सके।