Nestle India का Q2 मुनाफा 35.85% बढ़कर ₹1,009.6 करोड़, Sales 20.5% उछलकर ₹6,782.2 करोड़
Nestle India का जुलाई-सितंबर तिमाही में Net Profit 35.85% बढ़कर ₹1,009.6 करोड़ रहा। जानिए Sales, Volume Growth, Maggi, Nescafe और KitKat की कीमतों का हाल।
अनन्य सोच । FMCG कंपनी Nestle India का मुनाफा जुलाई-सितंबर तिमाही में 35.85 प्रतिशत बढ़कर ₹1,009.6 करोड़ हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹743.17 करोड़ था। कंपनी की कुल बिक्री 20.5 प्रतिशत बढ़कर ₹6,782.2 करोड़ पहुंच गई। इसमें घरेलू बिक्री की हिस्सेदारी 20.4 प्रतिशत रही।
Volume Growth और Marketing Spend में बढ़ोतरी
कंपनी की सभी प्रोडक्ट कैटेगरी में Volume Growth दर्ज की गई। इसके साथ ही ब्रांड्स के विज्ञापन और मार्केटिंग बजट में 46 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
Confectionery और Beverages का प्रदर्शन
Confectionery सेगमेंट में KitKat, Munch और Milkybar के दाम 10 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ाए गए। पाउडर और लिक्विड Beverages में Nescafe की मजबूत मांग और Premium Products से बिक्री को सहारा मिला।
Maggi की Rural Penetration और अन्य चैनल
Maggi Noodles की ग्रामीण पैठ बढ़ी और Masala-ae-Magic का दायरा भी विस्तृत हुआ। Milk Products, Pet Food, E-commerce और General Trade चैनलों ने भी बिक्री बढ़ाने में योगदान दिया।