रीको का कमाल! तीन महीने में 5 गुना रफ्तार से बंटी इंडस्ट्रियल जमीन, निवेशकों की लगी लाइन

Jul 8, 2026 - 15:59
Jul 8, 2026 - 16:00
 0
रीको का कमाल! तीन महीने में 5 गुना रफ्तार से बंटी इंडस्ट्रियल जमीन, निवेशकों की लगी लाइन

अनन्य सोच। राजस्थान में इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट को लेकर एक ऐसा आंकड़ा सामने आया है जो हर किसी को चौंका रहा है। आखिर ऐसा क्या हुआ कि पिछले साल जहां सिर्फ 214 प्लॉट अलॉट हुए थे, वहीं इस बार यह संख्या पहुंच गई 1038 पर? पूरी डिटेल जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट अंत तक।

राजस्थान की इंडस्ट्रियल ग्रोथ को रफ्तार देने के लिए रीको (RIICO) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल से जून) में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस अवधि में रीको ने 1038 औद्योगिक भूखंडों का आवंटन (ऑफर लेटर सहित) किया, जबकि पिछले साल इसी समय सिर्फ 214 भूखंड ही अलॉट हुए थे। यानी भूखंड आवंटन में पांच गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

सिर्फ संख्या ही नहीं, बल्कि जमीन की वैल्यू में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। इस तिमाही में रीको ने करीब 1364 करोड़ रुपये की जमीन उद्यमियों को अलॉट की, जो पिछले साल महज 584 करोड़ रुपये थी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप, रीको इंडस्ट्रियल एरिया में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर भी बड़ा फोकस कर रहा है। इस तिमाही में 899 वर्क ऑर्डर जारी किए गए, जिनकी कुल कीमत 385 करोड़ रुपये है। पिछले साल यह आंकड़ा 812 वर्क ऑर्डर और 221 करोड़ रुपये था।

नए इंडस्ट्रियल एरिया के लिए जमीन जुटाने में भी रीको आगे रहा। सरकारी विभागों से जमीन अलॉटमेंट के भुगतान पर इस तिमाही में 146 करोड़ रुपये खर्च हुए, जबकि पिछले साल यह राशि सिर्फ 64 करोड़ रुपये थी।

रीको के मैनेजिंग डायरेक्टर सुरेश कुमार ओला ने कहा कि भूखंड आवंटन और डेवलपमेंट वर्क में आई यह तेजी राज्य में इन्वेस्टमेंट और रोजगार के नए मौके पैदा करेगी। उनका कहना है कि रीको हर साल नए रिकॉर्ड बनाकर राजस्थान के इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट को नई ऊंचाई दे रहा है।