India Engineering Exports: 2030 तक $250 Billion का Target, पहली छमाही में $70 Billion के पार, EEPC India का चिंतन शिविर

वाणिज्य विभाग और EEPC India ने 2030 तक $250 Billion Engineering Exports की रणनीति पर चिंतन शिविर किया। H1 FY27 में Exports $70 Billion के पार, करीब 20% Growth। जानिए पूरी खबर।

Oct 23, 2026 - 20:39
Oct 23, 2026 - 20:44
 0
India Engineering Exports: 2030 तक $250 Billion का Target, पहली छमाही में $70 Billion के पार, EEPC India का चिंतन शिविर

अनन्य सोच । वाणिज्य विभाग और देश की शीर्ष Engineering Export Promotion Body EEPC India ने इंजीनियरिंग क्षेत्र के लिए चिंतन शिविर में कई Brainstorming Sessions आयोजित किए। मकसद 2030 तक कुल $250 Billion के Engineering Goods Exports का लक्ष्य हासिल करने की रणनीति तैयार करना है। इसमें Free Trade Agreements (FTA) के बेहतर उपयोग से Market Access बढ़ाना और प्रमुख Raw Material की दीर्घकालिक उपलब्धता सुनिश्चित करना शामिल है। सत्रों में नीति निर्माता, उद्योग जगत के दिग्गज और विशेषज्ञ शामिल हुए।

Export के आंकड़े: H1 FY27 में 20% Growth

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने बताया कि अप्रैल-सितंबर 2026-27 में भारत का माल और सेवाओं का कुल निर्यात साल-दर-साल 14 प्रतिशत बढ़कर $476.20 Billion रहा। इसी अवधि में Engineering Exports $70 Billion के पार गए, जो पिछले साल की तुलना में करीब 20 प्रतिशत ज्यादा है। उन्होंने वैश्विक व्यापारिक निर्यात में भारत की करीब 2 प्रतिशत हिस्सेदारी को 15-20 प्रतिशत तक बढ़ाने की क्षमता पर भी बात की।

चुनौतियां: Raw Material, QCO और Supply Chain

चर्चाओं में प्रतिस्पर्धी कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण कच्चे माल की उपलब्धता और मजबूत Supply Chain की जरूरत उठी। Input Cost में अस्थिरता, सप्लाई व्यवधान, Global Overcapacity और Trade-Protective Measures को चुनौती बताया गया। Quality Control Orders (QCO), Sustainability से जुड़े Trade Measures और Climate Requirements पर भी चर्चा हुई।

$300 Billion का नया Target और EEPC की उम्मीद

संयुक्त सचिव विमल आनंद ने EEPC India से 2030 तक $300 Billion के लक्ष्य पर फिर विचार करने को कहा। उन्होंने इंजीनियरिंग क्षेत्र में लागू QCO पर Comprehensive White Paper तैयार करने और सभी इंजीनियरिंग पैनलों से Feedback लेने की भी बात कही। EEPC India के अध्यक्ष पंकज चड्ढा ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में Engineering Exports $140 Billion के पार जाने की उम्मद है।