राजस्थान में निवेश की सुनामी! 8 लाख करोड़ जमीन पर उतरे, दिसंबर तक और बड़ा धमाका तय

राजस्थान में निवेश को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने खुद मोर्चा संभालते हुए अफसरों को टारगेट दे दिया है। जानिए दिसंबर तक राज्य को किस बड़ी सौगात की तैयारी है और अब तक कितना पैसा धरातल पर उतर चुका है।

Sep 7, 2026 - 22:57
Sep 11, 2026 - 09:33
 0
राजस्थान में निवेश की सुनामी! 8 लाख करोड़ जमीन पर उतरे, दिसंबर तक और बड़ा धमाका तय

अनन्य सोच। राइजिंग राजस्थान ने प्रदेश में investment के लिए जबरदस्त माहौल तैयार कर दिया है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सोमवार को सचिवालय में हुई समीक्षा बैठक में साफ कहा कि मुख्यमंत्री के विजन के मुताबिक आगामी Pravasi Rajasthani Diwas, जो 10 दिसंबर को होना है, उससे पहले ज्यादा से ज्यादा MoUs को ग्राउंड-ब्रेकिंग स्टेज तक पहुंचाना है।

बैठक में अलग-अलग विभागों के अधिकारियों ने लंबित मामलों की स्थिति पर जानकारी दी, जिसके बाद मुख्य सचिव ने इन मामलों का जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि investment projects से जुड़ी फाइलें और प्रस्ताव जल्द से जल्द भेजे जाएं और जिला कलेक्टरों से लगातार तालमेल बनाकर रखा जाए ताकि प्रोजेक्ट्स की राह में आने वाली अड़चनें प्राथमिकता के आधार पर दूर हो सकें। उन्होंने ऊर्जा और राजस्व विभाग की प्रगति पर विशेष जोर दिया।

जमीन से जुड़े मामलों को लेकर भी मुख्य सचिव ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि land allotment के मामलों को प्राथमिकता से निपटाया जाए ताकि प्रोजेक्ट्स को जमीन पर उतारने की प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो।

बैठक में उद्योग विभाग के Additional Chief Secretary शिखर अग्रवाल ने बताया कि राइजिंग राजस्थान के तहत करीब 35 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव अलग-अलग चरणों में हैं, जिनमें से 8 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स पहले ही धरातल पर उतर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में मंजूरी संभव नहीं, वहां भी जल्द फैसला लिया जाए ताकि कोई केस बेवजह अटका न रहे।

बैठक में विभागवार तय टारगेट और उनके मुकाबले हुई प्रगति की भी समीक्षा की गई। सभी अधिकारियों को निवेश प्रस्तावों की नियमित मॉनिटरिंग करने और तय लक्ष्यों को पूरा करने के लिए तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जबकि जिला कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।