RPSC Assistant Professor 2025: Interview List जारी, क्या आपका नाम है? 9 अगस्त से पहले करना होगा यह जरूरी काम, वरना छूट सकता है मौका

RPSC ने Assistant Professor (College Education Department) Competitive Exam-2025 के तहत EAFM, Hindi और ABST विषयों की Interview List जारी कर दी है। अगर आपने यह परीक्षा दी है तो अब सिर्फ नाम देखना ही काफी नहीं, बल्कि 9 अगस्त 2026 तक एक जरूरी प्रक्रिया पूरी करना भी अनिवार्य है। छोटी सी लापरवाही आपके Interview का सपना अधूरा छोड़ सकती है।

Jul 30, 2026 - 23:22
Jul 30, 2026 - 23:52
 0
RPSC Assistant Professor 2025: Interview List जारी, क्या आपका नाम है? 9 अगस्त से पहले करना होगा यह जरूरी काम, वरना छूट सकता है मौका

अनन्य सोच। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने Assistant Professor (College Education Department) Competitive Exam-2025 के तहत EAFM, Hindi और ABST विषयों के लिए Interview हेतु अस्थायी रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार संबंधित विषयों की लिखित परीक्षा के तीनों प्रश्न पत्रों में शामिल होने और नियमानुसार न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को अगली प्रक्रिया के लिए चयनित किया गया है।

आयोग के अनुसार EAFM विषय से 37, Hindi विषय से 282 और ABST विषय से 67 अभ्यर्थियों को Interview के लिए अस्थायी रूप से सफल घोषित किया गया है। Interview Schedule की घोषणा अलग से की जाएगी और इसकी सूचना अभ्यर्थियों को समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी।

इस बीच आयोग ने परीक्षा प्रक्रिया में लापरवाही बरतने वाले कुल 16 अभ्यर्थियों को अयोग्य भी घोषित किया है। इनमें EAFM का 1, Hindi के 13 और ABST के 2 अभ्यर्थी शामिल हैं। इन अभ्यर्थियों ने OMR Answer Sheet में 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में पांच विकल्पों में से किसी एक विकल्प का चयन नहीं किया था, जिसके कारण उन्हें परीक्षा नियमों के अनुसार अयोग्य घोषित किया गया।

अब चयनित अभ्यर्थियों के सामने सबसे महत्वपूर्ण चरण Document Verification की तैयारी का है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि Interview के लिए अस्थायी रूप से सफल सभी अभ्यर्थियों को Detailed Application Form आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर उसकी दो प्रतियां पूरी तरह भरनी होंगी। इसके साथ सभी शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक, जाति एवं अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित फोटो प्रतियां संलग्न कर 9 अगस्त 2026 तक आयोग कार्यालय में अनिवार्य रूप से भेजनी होंगी।

आयोग ने साफ किया है कि केवल Interview List में नाम आने से अंतिम पात्रता तय नहीं होगी। विज्ञापन की शर्तों और नियमों के अनुसार Eligibility Verification के बाद ही पात्र पाए जाने वाले अभ्यर्थियों को Interview Call Letter जारी किया जाएगा। ऐसे में चयनित अभ्यर्थियों के लिए समय पर दस्तावेज भेजना बेहद महत्वपूर्ण है। विस्तृत सूची और दिशा-निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।