विप्र सेना कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

विप्र सेना कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

अनन्य सोच, जयपुर। ब्राह्मण समाज के प्रगतिशील संगठन विप्र सेना की विद्याधर नगर विधानसभा इकाई का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ।सम्मेलन में विप्र सेना द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारियां दी और संगठन से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। विद्याधर नगर विधानसभा अध्यक्ष अजीत कुमार शर्मा ने बताया संगठन को मजबूत करने के लिए डोर टू डोर संपर्क किया जाएगा। विधानसभा में एव  संगठन को मजबूत करने पर सहमति हुई। ब्राह्मण बाहुल्य मतदाता होने के बावजूद दोनों प्रमुख पार्टियों द्वारा अभी तक पिछले 20 सालों में ब्राह्मण प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन में विप्र सेना युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि जोशी , राष्ट्रीय संगठन महामंत्री महेश शर्मा  , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मधु शर्मा ,प्रदेश अध्यक्ष दिनेश दादिया , विद्याधर नगर अध्यक्ष अजीत कुमार शर्मा  आदि लोग मौजूद थे।