Women's outrage movement of BJP: भाजपा का महिला आक्रोश आंदोलन -भरतपुर सांसद रंजीता कोली सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प

सांसद दीया कुमारी ने घायल महिला कार्यकर्ताओं से अस्पताल पहुंचकर पूछी कुशलक्षेम

Women's outrage movement of BJP: भाजपा का महिला आक्रोश आंदोलन -भरतपुर सांसद रंजीता कोली सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प

Ananya soch: Women's outrage movement of BJP

अनन्य सोच, जयपुर। जयपुर में BJP प्रदेश महिला मोर्चा के आक्रोश आंदोलन के दौरान पुलिस से हुई झड़प में घायल हुईं महिला कार्यकर्ताओं से सांसद दीया कुमारी ने सवाई मान सिंह अस्पताल और राजस्थान अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की. सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती भरतपुर सांसद रंजीता कोली, सहित अन्य कार्यकर्ताओं  रेखा राठौड़, वर्तिका सेन, रानू पाराशर, सरिता गेना, अनुराधा से मिलकर सांसद दीया ने चिकित्सकों से उनकी कुशलक्षेम पूछी. इसके बाद सांसद राजस्थान हॉस्पिटल भी गईं.वहां उन्होंने राजस्थान अस्पताल में भर्ती महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अल्का मूंदड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष जयश्री गर्ग, प्रदेश मीडिया प्रभारी स्नेहा कंबोज सहित अन्य घायल कार्यकर्ताओं से उनका हाल जाना और ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की. इस दौरान सांसद दीया ने कहा प्रदर्शन के दौरान घायल महिलाओं को न तो पुलिस और न ही प्रशासन से कोई मदद मिली.