आलिया भट्ट और शरवरी की 'पिंक सिटी' में एंट्री, बाइकर्स के साथ दिखा दमदार अंदाज़

फिल्म 'अल्फा' के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंची दोनों एक्ट्रेसेस ने फैंस से लेकर स्टूडेंट्स तक सबका दिल जीत लिया, जानिए पूरे दौरे की रोमांचक झलकियां

Jun 29, 2026 - 17:59
Jun 29, 2026 - 18:01
 0
आलिया भट्ट और शरवरी की 'पिंक सिटी' में एंट्री, बाइकर्स के साथ दिखा दमदार अंदाज़

अनन्य सोच। बॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'अल्फा' (Alpha) के प्रमोशनल टूर के तहत सोमवार को आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी (Sharvari) पिंक सिटी जयपुर पहुंचीं। दोनों एक्ट्रेसेस के जयपुर आगमन की खबर सुनते ही शहर में फैंस के बीच जोश का माहौल देखने को मिला।

सबसे पहले दोनों कलाकार मिराज सिनेमाज (Miraj Cinemas) पहुंचीं, जहां उन्होंने फिल्म के प्रशंसकों और दर्शकों से सीधी मुलाकात की। इस दौरान फैंस ने जमकर सेल्फी और ऑटोग्राफ लिए, वहीं आलिया और शरवरी ने भी पूरे उत्साह के साथ सभी से बातचीत की।

इसके बाद यह टीम जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी (JECRC University) पहुंची, जहां छात्रों के साथ खास इंटरैक्टिव सेशन रखा गया। इस सेशन में दोनों एक्ट्रेसेस ने फिल्म 'अल्फा' की कहानी, अपने एक्शन किरदार और शूटिंग के दौरान आई चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की। छात्रों ने भी कई दिलचस्प सवाल पूछे, जिनके जवाब आलिया और शरवरी ने बड़े सहज अंदाज़ में दिए।

प्रमोशनल टूर का सबसे आकर्षक पड़ाव रहा जयपुर का ऐतिहासिक पत्रिका गेट (Patrika Gate)। यहां दोनों कलाकारों ने जयपुर की पारंपरिक वास्तुकला के बीच फोटोशूट कराया। इसके बाद अल्फा बाइकर्स (Alpha Bikers) के साथ हुआ स्पेशल फोटो-ऑप पूरे इवेंट का हाईलाइट बन गया, जिसने पूरे प्रमोशनल कैंपेन में एक्शन और स्टाइल का तड़का लगा दिया।

जयपुर के इस प्रमोशनल दौरे को फैंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। सोशल मीडिया पर भी आलिया भट्ट और शरवरी की जयपुर विजिट की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। फिल्म 'अल्फा' को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है, और इस प्रमोशनल टूर ने उस क्रेज़ को और बढ़ा दिया है।