Amer Fort में 14,373 सैलानी, Jaipur Tourism Season की जोरदार शुरुआत, आमेर-नाहरगढ़ रूट पर दिनभर रेंगते रहे वाहन

पर्यटन सीजन की शुरुआत में ही गुलाबी नगरी के स्मारकों पर रौनक लौट आई है। शनिवार को Amer Fort में 14,373 पर्यटकों ने भ्रमण किया। आमेर और नाहरगढ़ जाने वाले रास्तों पर वाहनों का दबाव भी दिनभर बना रहा।

Oct 3, 2026 - 22:49
Oct 3, 2026 - 22:56
 0
Amer Fort में 14,373 सैलानी, Jaipur Tourism Season की जोरदार शुरुआत, आमेर-नाहरगढ़ रूट पर दिनभर रेंगते रहे वाहन

अनन्य सोच । सर्दी की आहट के साथ जयपुर के विश्व धरोहर स्मारकों में सैलानियों की आमद तेज हो गई है। शनिवार सुबह से ही आमेर महल में Domestic और Foreign Tourists की अच्छी-खासी भीड़ रही।

शीशमहल से दीवान-ए-आम तक भीड़

महल के शीशमहल, गणेशपोल और दीवान-ए-आम सहित कई हिस्सों में पर्यटक घूमते नजर आए। टिकट खिड़की से लेकर महल के भीतर तक चहल-पहल बनी रही।

किस स्मारक पर कितने पर्यटक पहुंचे

शनिवार को जयपुर के प्रमुख Tourist Places पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। आमेर महल में 14,373 पर्यटकों ने भ्रमण किया। इसके बाद हवामहल में 9,748, जंतर-मंतर में 8,952 और अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में 5,192 पर्यटक पहुंचे। नाहरगढ़ दुर्ग में रात 8.30 बजे तक 5,896 पर्यटकों ने प्रवेश किया।

रास्तों पर बढ़ा वाहनों का दबाव

भीड़ का असर सड़कों पर भी दिखा। आमेर महल और नाहरगढ़ दुर्ग जाने वाले मार्गों पर सुबह से वाहनों का दबाव रहा और कई जगह Traffic Jam जैसी स्थिति बनी। पर्यटन सीजन के शुरुआती दिनों में स्मारकों पर इतनी आवाजाही से जयपुर के पर्यटन स्थलों की रौनक बढ़ी हुई दिखी।