2400 करोड़ की कमाई वाली ‘बाहुबली’ अब बनेगी ग्लोबल ब्रांड, मर्चेंडाइज़िंग के लिए हुई बड़ी डील

आर्का मीडिया वर्क्स और ड्रीम थिएटर के बीच पार्टनरशिप, एनिमेटेड फिल्म ‘द इटर्नल वॉर’ के साथ नई ऊंचाइयों की ओर फ्रैंचाइज़ी

Sep 10, 2026 - 15:07
Sep 10, 2026 - 15:15
 0
2400 करोड़ की कमाई वाली ‘बाहुबली’ अब बनेगी ग्लोबल ब्रांड, मर्चेंडाइज़िंग के लिए हुई बड़ी डील

अनन्य सोच । 'बाहुबली' यूनिवर्स अब सिर्फ बड़े पर्दे तक सीमित नहीं रहेगा। दुनियाभर में 2,400 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी इस फ्रैंचाइज़ी को अब ग्लोबल कंज़्यूमर ब्रांड में तब्दील करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए आर्का मीडिया वर्क्स ने ड्रीम थिएटर प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक बड़ी पार्टनरशिप का एलान किया है।

इंडिया में एक्सक्लूसिव तो इंटरनेशनल मार्केट में स्ट्रैटेजिक पार्टनर बना ड्रीम थिएटर

इस एग्रीमेंट के तहत ड्रीम थिएटर को भारत के लिए एक्सक्लूसिव लाइसेंसिंग और मर्चेंडाइज़िंग पार्टनर बनाया गया है, जबकि इंटरनेशनल लाइसेंसिंग, स्पॉन्सरशिप्स, ब्रांड एसोसिएशंस और प्रोमोशनल टाई-अप्स के लिए इसे स्ट्रैटेजिक पार्टनर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह साझेदारी 'बाहुबली' की मजबूत फ्रैंचाइज़ी और एंटरटेनमेंट-लाइफस्टाइल सेगमेंट में ड्रीम थिएटर के अनुभव को एक साथ लेकर आई है।

मौत के बाद शुरू होगी बाहुबली की नई कहानी, 14 लोकों की होगी यात्रा

अब यह फ्रैंचाइज़ी एनिमेशन की दुनिया में भी कदम रख रही है। ईशान शुक्ला द्वारा निर्देशित और आर्का मीडिया वर्क्स द्वारा निर्मित टू-पार्ट CGI एनिमेटेड फिल्म 'बाहुबली: द इटर्नल वॉर' में बाहुबली की कहानी मृत्यु के बाद फिर से शुरू होती है, जहां वह परलोक में चौदह अलग-अलग लोकों की चुनौतीपूर्ण यात्रा पर निकलता है। भारतीय पौराणिक कथाओं से प्रेरित यह फिल्म स्टाइलाइज़्ड एनिमेशन के जरिए एक बिल्कुल नई विज़ुअल दुनिया रचेगी। खास बात यह है कि 2026 के एनेसी इंटरनेशनल एनिमेशन फिल्म फेस्टिवल में इस प्रोजेक्ट को वर्क इन प्रोग्रेस सेक्शन के लिए चुना जा चुका है।

अपैरल से लेकर गेमिंग तक, हर सेगमेंट में दिखेगा बाहुबली

ड्रीम थिएटर अब अपैरल, कलेक्टिबल्स, फिगर्स, बैग्स, स्टेशनरी, पब्लिशिंग और गेमिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में मर्चेंडाइज़िंग के मौके तलाशेगी। इसके साथ ही ब्रांड पार्टनरशिप्स और को-ब्रांडेड इनिशिएटिव्स को भी आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि दर्शकों को 'बाहुबली' यूनिवर्स से जुड़ने के नए-नए तरीके मिल सकें।

फ्रैंचाइज़ी क्रिएटर एस.एस. राजामौली ने कहा कि 'बाहुबली' में हमेशा से फिल्म की सीमाओं से आगे बढ़ने की क्षमता रही है और अब 'द इटर्नल वॉर' इस दुनिया को नए नजरिए से देखने का मौका देगी। वहीं आर्का मीडिया वर्क्स के सीईओ शोबू यारलागड्डा ने बताया कि उन्हें ऐसे पार्टनर की तलाश थी जो बिजनेस के साथ-साथ फ्रैंचाइज़ी की भावना को भी समझे। ड्रीम थिएटर के फाउंडर जिग्गी जॉर्ज ने इस साझेदारी को लेकर उत्साह जताते हुए कहा कि यह एनिमेटेड फिल्म प्रोडक्ट्स और नए एक्सपीरियंस के लिए ढेरों संभावनाएं खोलती है।