Drishyam The Conclusion का विदेश में जलवा: UAE में नंबर-1, दो दिन में Worldwide ₹179 करोड़ से ज्यादा का दावा, Ajay Devgn की सबसे बड़ी Overseas रिलीज
निर्माताओं के मुताबिक, 'Drishyam The Conclusion' ने पहले दिन दुनियाभर में ₹93 करोड़ और दूसरे दिन ₹86 करोड़ की सकल कमाई की। फिल्म विदेशों में अजय देवगन की अब तक की सबसे व्यापक रिलीज बताई गई है। UAE में यह दोनों दिन पहले स्थान पर रही।
अनन्य सोच । अजय देवगन की 'Drishyam The Conclusion' की गूंज अब देश की सीमाओं के पार भी सुनाई दे रही है। निर्माताओं की जानकारी के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन Worldwide ₹93 करोड़ की ओपनिंग ली। दूसरे दिन इसका सकल कलेक्शन ₹86 करोड़ रहा।
रिकॉर्ड स्तर पर Overseas Release
फिल्म 1,300 से ज्यादा लोकेशन, 1,600 से ज्यादा स्क्रीन और 3,000 से ज्यादा शो में रिलीज हुई। यह अजय देवगन की अब तक की सबसे व्यापक विदेशी रिलीज बताई गई है। फिल्म कुछ ऐसे नए अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी पहुंची है, जहां बड़ी बॉलीवुड फिल्में आमतौर पर नहीं लगतीं।
किस देश में कौन-सी रैंक
फिल्म ने विदेशों में पहले दिन 1.8 मिलियन डॉलर का Gross Box Office (GBO) दर्ज किया। निर्माताओं के अनुसार, यह अजय देवगन की किसी फिल्म की सबसे बड़ी विदेशी ओपनिंग है। पिछला रिकॉर्ड 1.45 मिलियन डॉलर था। पहले दिन फिल्म UAE में पहले, न्यूजीलैंड में तीसरे, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में चौथे, ब्रिटेन में सातवें और अमेरिका में दसवें स्थान पर रही।
दूसरे दिन भी पकड़ बरकरार
दूसरे दिन फिल्म UAE में पहले, कनाडा में तीसरे, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में चौथे स्थान पर रही। ब्रिटेन और उत्तरी अमेरिका में यह आठवें और अमेरिका में दसवें स्थान पर रही। उत्तरी अमेरिका में फिल्म 1 मिलियन डॉलर GBO पार कर चुकी है।
रूस में भी रिलीज
फिल्म रूस में 115 लोकेशन पर रिलीज हुई और 15 हजार डॉलर का GBO दर्ज किया। निर्माताओं के मुताबिक, दूसरे दिन अजय देवगन के पिछले रिकॉर्ड उत्तरी अमेरिका, मध्य-पूर्व, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में टूटे।