FIFA World Cup 2026: रिकॉर्ड अफ्रीका की 9 Teams ने Knockout में मारी एंट्री, Asia का सपना टूटा; अब शुरू होगी असली जंग
FIFA World Cup 2026 का Group Stage खत्म होते ही फुटबॉल की दुनिया में एक नया इतिहास दर्ज हो गया है। दशकों से यूरोप और दक्षिण अमेरिका के दबदबे के बीच इस बार Africa ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। रिकॉर्ड 9 अफ्रीकी टीमें Round of 32 में पहुंच गई हैं, जबकि Asia की चुनौती सिर्फ दो देशों तक सिमट गई। अब सवाल यह है कि क्या इस बार विश्व फुटबॉल को नया चैंपियन मिलने वाला है?
Ananya soch: FIFA World Cup 2026 के Group Stage के सभी 72 मुकाबले समाप्त हो चुके हैं। अब टूर्नामेंट के केवल 32 मुकाबले बाकी हैं और हर मैच 'करो या मरो' की कहानी लिखेगा। लेकिन Knockout शुरू होने से पहले ही इस विश्व कप ने फुटबॉल के बदलते समीकरणों का सबसे बड़ा संदेश दे दिया है।
48 देशों वाले इस ऐतिहासिक संस्करण में पहली बार Africa ने अपनी ताकत का ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसकी कल्पना भी शायद किसी ने नहीं की थी। अफ्रीका की 10 टीमों ने World Cup के लिए क्वालिफाई किया था और उनमें से रिकॉर्ड 9 टीमें Round of 32 में पहुंच गई हैं। यानी महाद्वीप की लगभग हर टीम अगले दौर में पहुंचने में सफल रही। यह FIFA World Cup History में अफ्रीका का अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन है। इससे पहले 2014 और 2022 के संस्करणों में अफ्रीका की केवल दो-दो टीमें ही Round of 16 तक पहुंच सकी थीं।
इसके उलट Asia का अभियान उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा। जापान और ऑस्ट्रेलिया को छोड़कर कतर, ईरान, इराक, जॉर्डन, उज्बेकिस्तान और सऊदी अरब जैसी टीमें ग्रुप चरण से ही बाहर हो गईं। सबसे बड़ा झटका दक्षिण कोरिया को लगा। विश्व कप के सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली एकमात्र एशियाई टीम ने South Africa के खिलाफ निर्णायक मुकाबले में कप्तान Son Heung-min को शुरुआती एकादश से बाहर रखने का फैसला किया, जिसका खामियाजा उसे टूर्नामेंट से बाहर होकर चुकाना पड़ा।
यूरोप अब भी सबसे मजबूत महाद्वीप बना हुआ है और उसकी 13 टीमें Knockout में पहुंची हैं। वहीं दक्षिण अमेरिका की 5 और उत्तर अमेरिका की 3 टीमों ने भी अगले दौर में जगह बनाई है। लेकिन सबसे अधिक चर्चा अफ्रीकी देशों के प्रदर्शन की हो रही है। मोरक्को, साउथ अफ्रीका, सेनेगल, आइवरी कोस्ट, मिस्र, अल्जीरिया, घाना, कांगो और केप वर्डे जैसी टीमें अब यूरोप और दक्षिण अमेरिका की दिग्गज टीमों के सामने सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरी हैं।
अब Round of 32 में कई हाई-वोल्टेज मुकाबले फुटबॉल प्रेमियों को रोमांचित करेंगे। ब्राजील का सामना जापान से होगा, जबकि जर्मनी की टक्कर पराग्वे से होगी। नीदरलैंड्स और मोरक्को के बीच होने वाला मुकाबला भी सबसे चर्चित मैचों में शामिल है। इंग्लैंड बनाम कांगो, बेल्जियम बनाम सेनेगल, पुर्तगाल बनाम क्रोएशिया और अर्जेंटीना बनाम केप वर्डे जैसे मुकाबले यह तय करेंगे कि Quarter Final की राह कौन बनाएगा।
अब दुनिया की नजरें सिर्फ इस बात पर टिकी हैं कि क्या Africa पहली बार World Cup के Final तक पहुंचेगा या फिर यूरोप और दक्षिण अमेरिका एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखेंगे। Knockout Stage का हर मुकाबला इतिहास बदलने की क्षमता रखता है और यही इस विश्व कप को अब तक का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट बना रहा है।
Round of 32: Match Schedule
29 जून
• Brazil vs Japan – 10:30 PM
30 जून
• Germany vs Paraguay – 02:00 AM
• Netherlands vs Morocco – 06:30 AM
• Ivory Coast vs Norway – 10:30 PM
1 जुलाई
• France vs Sweden – 02:30 AM
• Mexico vs Ecuador – 06:30 AM
• England vs Congo – 09:30 PM
2 जुलाई
• Belgium vs Senegal – 01:30 AM
• USA vs Bosnia & Herzegovina – 05:30 AM
3 जुलाई
• Spain vs Austria – 12:30 AM
• Portugal vs Croatia – 04:30 AM
• Switzerland vs Algeria – 08:30 AM
• Australia vs Egypt – 11:30 PM
4 जुलाई
• Argentina vs Cape Verde – 03:30 AM
• Colombia vs Ghana – 07:00 AM