Historica Jaipur: नाहरगढ़ का Wax Museum नए अवतार में, इतिहास को जी सकेंगे Tourists
नाहरगढ़ का Jaipur Wax Museum अब Historica के नाम से नए रूप में। Ram Prakash Talkies, 25 लाख कांच का Sheesh Mahal और 45+ मूर्तियां देखें। जानें टाइमिंग।
अनन्य सोच । नाहरगढ़ किले में स्थित प्रसिद्ध Jaipur Wax Museum अब नए रूप और नए ब्रांड नाम ‘हिस्टोरिका-स्टेप इनटू हिस्ट्री’ (Historica) के साथ शुरू होने जा रहा है। संचालकों का दावा है कि 300 साल पुराने किले में बना यह दुनिया का पहला Multi-Experiential History Museum है। जयपुर आने वाले पर्यटक अब केवल महल और किले देखने तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि इतिहास को महसूस करना चाहते हैं। इसी बदलती सोच को देखते हुए यह Immersive Experience तैयार किया गया है।
Deputy CM के सुझाव पर नई परिकल्पना
म्यूजियम के फाउंडर अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने म्यूजियम का दौरा किया था। उन्होंने सुझाव दिया था कि अनुभव को और बेहतर किया जाए तो पर्यटकों के लिए यह विरासत और खास बन सकती है। इसी सुझाव को ध्यान में रखकर हिस्टोरिका की नई परिकल्पना पर काम किया गया।
चार दुनियाओं का Experience
हिस्टोरिका में पर्यटकों को चार दुनियाओं का अनुभव मिलेगा। पहली है Ram Prakash Talkies, जो महाराजा सवाई राम सिंह द्वितीय द्वारा 1878-79 में बनवाए गए राजस्थान के पहले थियेटर की प्रतिकृति है। यहां मेगा स्क्रीन पर ‘मिस्ट्री ऑफ नाहरगढ़’ और ‘हाड़ी रानी’ फिल्में दिखाई जाएंगी। संचालकों के अनुसार, फिल्में देखने के बाद पर्यटक किले और वैक्स मूर्तियों को नए नजरिए से देख सकेंगे।
दूसरी दुनिया Sheesh Mahal है, जो 25 लाख से अधिक कांच से बना है और जिसमें कांच का फर्श भी है। तीसरी दुनिया ‘द रॉयल दरबार’ और चौथी ‘हॉल ऑफ आइकॉन्स’ है, जहां 45 से अधिक जीवंत मूर्तियां हैं।
Timings और म्यूजियम की पृष्ठभूमि
जयपुर वैक्स म्यूजियम का उद्घाटन दिसंबर 2016 में अभिनेता गोविंदा ने किया था। यह किसी विरासत स्थल पर बना दुनिया का पहला वैक्स म्यूजियम था। म्यूजियम रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक खुला रहेगा।