Rajasthan का Global Stone Power बनने का रोडमैप तैयार! India Stonemart 2028 के लिए हुआ Mega MoU, दुनिया भर के Investors पर नजर

Rajasthan के Stone Industry Sector को Global Level पर नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। India Stonemart 2028 के लिए RIICO, CEDOS और Laghu Udyog Bharati के बीच हुए Tri-Party MoU ने राज्य को Industrial Hub बनाने की महत्वाकांक्षी योजना को नई गति दे दी है।

Jun 16, 2026 - 16:51
Jun 16, 2026 - 16:55
 0
Rajasthan का Global Stone Power बनने का रोडमैप तैयार! India Stonemart 2028 के लिए हुआ Mega MoU, दुनिया भर के Investors पर नजर

अनन्य सोच। Rajasthan को Global Stone Industry Hub बनाने की दिशा में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण पहल हुई। India Stonemart 2028 के आयोजन के लिए RIICO, Centre for Development of Stones (CEDOS) और Laghu Udyog Bharati के बीच Tri-Party MoU पर हस्ताक्षर किए गए। Constitution Club, Jaipur में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सहित उद्योग जगत के कई प्रमुख प्रतिनिधि मौजूद रहे।

उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार Rajasthan को Industrial Hub के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि India Stonemart 2028 केवल एक Exhibition नहीं, बल्कि Global Investment, Export Growth और Employment Generation का बड़ा मंच साबित होगा।

राठौड़ ने अधिकारियों और उद्योग प्रतिनिधियों को अभी से तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगले संस्करण में अधिक से अधिक देशों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि Record Foreign Buying और International Business Partnerships को बढ़ावा मिल सके। साथ ही विदेशी Architects, Designers और Global Buyers को Rajasthan Stone Industry की ताकत से परिचित कराने पर विशेष जोर दिया गया।

उन्होंने कहा कि China, Italy, London सहित विश्व की प्रमुख Stone Exhibitions का अध्ययन कर उनकी श्रेष्ठ व्यवस्थाओं को India Stonemart 2028 में शामिल किया जाएगा। साथ ही Startups, Modern Technology, Stone Processing Machines और Innovative Design Solutions को भी प्रमुखता दी जाएगी।

कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री के.के. विश्नोई ने बड़ा संकेत देते हुए कहा कि Rajasthan जल्द ही Semiconductor Manufacturing Sector में भी प्रवेश करने जा रहा है। राज्य में Semiconductor Chips Production को बढ़ावा देने के लिए नई Industrial Policies लागू की गई हैं। निवेशकों के लिए प्रक्रियाओं को आसान बनाने हेतु करीब 34 नई नीतियां लागू की गई हैं।

विशेष सत्र में Stone Industry के विशेषज्ञों, Exporters और उद्यमियों ने Global Market Opportunities, Export Promotion, Technology Adoption और Industry Challenges पर विस्तृत चर्चा की।

17 से 20 फरवरी 2028 तक आयोजित होने वाला 14वां India Stonemart अब केवल व्यापारिक आयोजन नहीं, बल्कि Rajasthan की Industrial Growth Story का नया अध्याय बनने जा रहा है। यही कारण है कि इसकी तैयारियां दो वर्ष पहले ही शुरू कर दी गई हैं।

India Stonemart 2028 At a Glance

 आयोजन: India Stonemart 2028

तिथि: 17-20 फरवरी 2028

स्थान: Jaipur, Rajasthan

आयोजक: RIICO, CEDOS, Laghu Udyog Bharati

फोकस: Global Investment, Stone Export, Technology & Startups

India Stonemart 2026 Highlights

 45,000 Sq. Meter Exhibition Area

450 Exhibitors

59 Foreign Exhibitors

58 Countries Participation

 27,256 Visitors

 21,431 Business Visitors

429 Architects & Design Professionals