बचत की आदत बदलेगी भविष्य! जयपुर में खुली नई बैंक शाखा, मंत्री बोले- यही है आर्थिक मजबूती का असली रास्ता
छोटे कारोबारी हों या आम परिवार, बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच अब पहले से कहीं आसान होने वाली है। जयपुर में एक नई बैंक शाखा के शुभारंभ पर मंत्री ने ऐसी बात कही जो हर आम आदमी के भविष्य से जुड़ी है। जानिए पूरी खबर।
अनन्य सोच। सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने गुरुवार को जयपुर के वैशाली नगर में Jana Small Finance Bank की नई शाखा का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक प्रगति के लिए मजबूत और Financial Inclusion वाली Banking System बेहद जरूरी है, क्योंकि समावेशन से ही आर्थिक मजबूती का मार्ग प्रशस्त होता है।
मंत्री गौतम कुमार दक ने कहा कि Banking Services के विस्तार से आम व्यक्ति, परिवार, Entrepreneurs और छोटे कारोबारियों की Formal Banking Services तक पहुंच बेहतर होगी। इससे वे अपनी दैनिक और व्यावसायिक जरूरतों के अनुसार आसानी से Loan Facilities प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि जब बैंकिंग सेवाएं हर वर्ग तक पहुंचती हैं, तो इसका सीधा फायदा स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलता है, क्योंकि छोटे व्यापारी और नए उद्यमी बिना किसी बाधा के अपने कारोबार को आगे बढ़ा पाते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि Banking Services के विस्तार से लोगों में Saving Culture भी विकसित होती है। जब व्यक्ति के पास आसान और भरोसेमंद बैंकिंग सुविधा होती है, तो वह अपनी भविष्य की जरूरतों के लिए बेहतर आर्थिक योजना बना पाता है। यही आदत आगे चलकर उसकी और उसके परिवार की आर्थिक सुरक्षा का आधार बनती है।
इस अवसर पर Jana Small Finance Bank के Head-Branch Banking एवं Chief Marketing Officer श्रीनिवास मूर्ति ने कहा कि इस नई शाखा के माध्यम से बैंक स्थानीय समुदाय को सुविधाजनक और भरोसेमंद Banking Services उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने भरोसा जताया कि यह शाखा वैशाली नगर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए एक भरोसेमंद वित्तीय साझेदार साबित होगी।
कार्यक्रम में जयपुर सीसीबी के महाप्रबंधक ओमप्रकाश जैन, अतिरिक्त रजिस्ट्रार जयपुर मदन लाल गुर्जर, जोनल हेड-लाइबिलिटीज नीरज कुमार सहित बैंक के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस नई शाखा के खुलने से क्षेत्र के निवासियों को अब बेहतर और सुलभ बैंकिंग सेवाओं का लाभ सीधे अपने घर के नजदीक मिल सकेगा।