Jio IPO World Record: 1.38 Crore से ज्यादा Applications, 22 गुना Subscription, ₹7.40 लाख करोड़ की Bids
Jio Platforms के ₹30,213 करोड़ के IPO को 1.38 करोड़ से ज्यादा Applications मिले, जो दुनिया में सबसे ज्यादा हैं। QIB 70 गुना, Retail 2.72 गुना Subscribe। जानिए Allotment और Listing Date।
अनन्य सोच । Jio Platforms के ₹30,213 करोड़ के IPO ने ऐतिहासिक Closing के साथ विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। तीन दिनों में 1.38 करोड़ से ज्यादा Applications आईं, जो दुनिया में किसी भी IPO को मिले अब तक के सबसे ज्यादा आवेदन हैं। शुक्रवार शाम 7 बजे Bidding बंद होने तक IPO 22 गुना से ज्यादा Subscribe हो चुका था।
₹7.40 लाख करोड़ की Bids
Anchor और Non-Anchor निवेशकों की कुल बोलियां करीब ₹7.40 लाख करोड़ रहीं। इनमें Non-Anchor निवेशकों से करीब ₹4.90 लाख करोड़ और Anchor निवेशकों से करीब ₹2.50 लाख करोड़ की मांग शामिल है।
Category-wise Subscription
QIB कैटेगरी 70.55 गुना Subscribe हुई। NII कैटेगरी 14 गुना, Reliance Shareholder Quota 7.60 गुना और Employee Quota 2.93 गुना भरा। Retail कैटेगरी में करीब 8.5 करोड़ शेयर उपलब्ध थे, जबकि 23 करोड़ से ज्यादा शेयरों के लिए बोलियां आईं, यानी 2.72 गुना मांग। हालांकि यह अनुपात सीधे Allotment की संभावना नहीं बताता। आवंटन वैध आवेदनों, न्यूनतम Lot और लागू प्रक्रिया पर निर्भर करेगा।
Allotment और Listing Date
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 26 अक्टूबर को Allotment तय होगा, 27 अक्टूबर को शेयर Demat खातों में आएंगे और 28 अक्टूबर को BSE और NSE पर Listing प्रस्तावित है।
पिछला Record टूटा
इससे पहले सबसे ज्यादा आवेदनों का रिकॉर्ड Waaree Energies के नाम था, जिसे अक्टूबर 2024 में 97.34 लाख Applications मिले थे। Jio को इससे करीब 42 फीसदी ज्यादा आवेदन मिले। पहले दिन करीब 30.5 लाख, दूसरे दिन के अंत तक 75 लाख से ज्यादा और तीसरे दिन 1.38 करोड़ से अधिक Applications पहुंचे। संयोग से 23 अक्टूबर को Jio Platforms के MD आकाश अंबानी का जन्मदिन भी था।