Jio Platforms IPO से पहले ₹2.5 लाख करोड़ की Demand, इश्यू साइज से 8 गुना ज्यादा; Retail Pre-Booking शुरू
Jio Platforms IPO 21 से 23 अक्टूबर तक खुलेगा। प्राइस बैंड ₹1,065-₹1,119, Anchor Bidding 19 अक्टूबर को। जानिए ₹2.5 लाख करोड़ की शुरुआती मांग और Pre-Apply की स्थिति।
अनन्य सोच । Jio Platforms का IPO खुलने से पहले ही निवेशकों में हलचल तेज हो गई है। बड़े बिजनेस मीडिया हाउस की रिपोर्ट के मुताबिक ग्लोबल और घरेलू संस्थागत निवेशकों ने करीब ₹2.5 लाख करोड़ की शुरुआती मांग दिखाई है। यह करीब ₹30,200 करोड़ के पूरे IPO साइज से आठ गुना से भी ज्यादा है। रिपोर्ट के अनुसार इसमें विदेशी लॉन्ग-ओनली फंड्स, सॉवरेन वेल्थ फंड्स, बड़े म्यूचुअल फंड्स और बीमा कंपनियां शामिल हैं। हालांकि इसे औपचारिक सब्सक्रिप्शन नहीं माना जा सकता, यह केवल अलॉटमेंट में दिलचस्पी का संकेत है।
कौन-कौन से बड़े निवेशक दिखा रहे दिलचस्पी
अलॉटमेंट में दिलचस्पी दिखाने वालों में GIC, नॉर्जेस बैंक इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी और कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी जैसे सॉवरेन फंड्स के नाम सामने आए हैं। इनके साथ BlackRock, Fidelity और Capital Group भी बताए गए हैं। घरेलू निवेशकों में LIC, SBI Mutual Fund और HDFC Mutual Fund जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
Retail Investors के लिए Pre-Apply शुरू
रिटेल निवेशकों के लिए कई ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म्स पर प्री-बुकिंग यानी Pre-Apply शुरू हो गई है। इसमें निवेशक पहले से अपना ऑर्डर दर्ज करता है, जिसे IPO खुलने के बाद आगे प्रोसेस किया जाता है। यह औपचारिक सब्सक्रिप्शन नहीं है।
Price Band, Lot Size और IPO की तारीखें
IPO का Price Band ₹1,065 से ₹1,119 प्रति शेयर है और न्यूनतम लॉट 12 शेयरों का है। ऊपरी प्राइस बैंड पर एक लॉट के लिए ₹13,428 की जरूरत होगी। Anchor Investors के लिए बिडिंग 19 अक्टूबर को होगी, जबकि IPO 21 अक्टूबर को खुलकर 23 अक्टूबर को बंद होगा। एंकर बिडिंग के बाद साफ होगा कि मौजूदा संस्थागत दिलचस्पी औपचारिक अलॉटमेंट और सब्सक्रिप्शन में कितनी बदलती है।